-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- White House Releases National Strategy To Combat Islamophobia
‘इस्लामोफोबिया’ से व्हाइट हाउस मुकाबले के लिए तैयार, जारी की राष्ट्रीय रणनीति
- Written By: राहुल गोस्वामी
अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय एवं आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस ने अब ‘इस्लामोफोबिया' (इस्लाम से भय) से निपटने के लिए पहली राष्ट्रीय रणनीति की घोषणा करते हुए 100 से अधिक ऐसे कदमों की सूची जारी की है।

जो बाइडन
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय एवं आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस ने अब ‘इस्लामोफोबिया’ (इस्लाम से भय) से निपटने के लिए पहली राष्ट्रीय रणनीति की घोषणा करते हुए 100 से अधिक ऐसे कदमों की सूची जारी की है जिन्हें संघीय अधिकारी मुसलमानों और अरब अमेरिकियों के विरूद्ध नफरत, पक्षपात भेदभाव पर अंकुश लगाने के लिए उठा सकते हैं। इससे पहले यहूदी-विरोधी भावना से निपटने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने मई 2023 में ऐसी ही योजना पेश की थी, क्योंकि अमेरिकी यहूदियों के प्रति नफरत और भेदभाव की आशंकाएं बढ़ रही थीं।
इस बाबत अधिकारियों ने ‘इस्लामोफोबिया’ योजना पर महीनों तक काम किया तथा बृहस्पतिवार को इसे जारी किया गया। बाइडन के राष्ट्रपति पद छोड़ने से पांच सप्ताह पहले यह योजना आयी है- जिसका अर्थ है कि योजना का कार्यान्वयन काफी हद तक नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प निर्भर करता है। यदि उनका प्रशासन ऐसा करने का फैसला करता है तो यह योजना कार्यान्वित हो पाएगी।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
वहीं इस रणनीति की घोषणा करते हुए एक बयान में बाइडन प्रशासन ने लिखा, ‘‘ पिछले साल यह पहल और जरूरी हो गयी क्योंकि अमेरिकी मुसलमानों एवं अरब समुदायों के विरूद्ध खतरे बढ़ गये।” उसमें फलस्तीन मूल के छह वर्षीय अमेरिकी मुस्लिम लड़के वादी अल्फायोमी की हत्या का जिक्र किया गया है। जानकारी दें कि, बीते अक्टूबर 2023 में उसकी हत्या कर दी गयी गयी। योजना में उन कदमों का जिक्र है जिन्हें कार्यकारी शाखा उठा सकती हैं।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस रणनीति की चार खास बुनियादी प्राथमिकताएं हैं: मुसलमानों और अरबों के विरुद्ध नफरत के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा इन समुदायों की विरासत को व्यापक रूप से मान्यता देना; उनकी सुरक्षा और संरक्षा में व्यापक सुधार करना; मुसलमानों और अरबों के विरुद्ध भेदभाव को रोकने के लिए कार्य करके उनके धार्मिक रीति-रिवाजों को उचित रूप से समायोजित करना; तथा घृणा का मुकाबला करने के लिए समुदायों के बीच एकजुटता को प्रोत्साहित करना। इनमें से कई लक्ष्य उन लक्ष्यों के समान हैं जिन्हें बाइडन प्रशासन ने यहूदी-विरोधी भावना के असर को कम करने के लिए अपनी योजना में रखा था। इसमें विशेष रूप से सुरक्षा और संरक्षा में सुधार लाने और समुदायों के बीच एकजुटता बनाने पर जोर देना शामिल है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
White house releases national strategy to combat islamophobia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














