

Ilam Province Bus Accident: पश्चिमी ईरान में इराक सीमा के पास गैस रिफाइनरी के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस पलट गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। फिलहाल इस हादसे की जांच की जा रही है।
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, शनिवार शाम पश्चिमी ईरान के इलाम प्रांत में एक बड़ा हादसा हुआ, जब तेल और गैस कर्मचारियों को ले जा रही एक बस पलट गई।
इस बस में 'देहलोरन NGL 3100' तेल और गैस परियोजना में काम करने वाले कर्मचारी सवार थे। स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 7:25 बजे, देहलोरन के पास 'दश्त अब्बास-मुर्मुरी' सड़क पर यह बस पलट गई।
खबर अपडेट की जा रही है...