शादी के रिसेप्शन में अचानक पहुंच गया भालू, बेफिक्र होकर मेहमान खाते रहे खाना, देखें Video

Viral Video : A bear suddenly gate crashed a wedding reception in Mexico, the guests kept eating food without worrying, watch video
Published on
Updated on

नई दिल्ली: मेक्सिको (Mexico) में एक शादी (Marriage) का रिसेप्शन (Reception) सभी उपस्थित लोगों के लिए अपेक्षा से अधिक यादगार बन गया। इसकी वजह कोई खास परफॉर्मेंस या डांस नहीं बल्कि एक बड़े से जंगली भालू (Wild Bear) का अचानक मेहमानों (Guests) के बीच पहुंच जाना था। हैरानी की बात तो ये है कि, भालू कभी मेहमानों के लिए लगाए गए टेबल पर चढ़ता था तो कभी यहां-वहां घूमता था लेकिन इसके बावजूद खाना खा खा रहे मेहमानों को कोई भी फर्क नहीं पड़ा, वे आराम से खाना खाने में बिज़ी रहे।  

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मेहमान टेबल पर बैठे कर खाना खा रहे हैं तभी अचानक वहां एक भालू पहुंच जाता है। ये भालू मेहमानों के लिए रखीं टेबलों पर खाना तलाश करने लगता है। वहां बैठे कुछ मेहमान इस बीच भालू को देखते हैं और खाना जारी रखते हैं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद कुछ मेहमानों ने भालू को डराने के लिए बर्तन पीटने लगे जिसके बाद भालू वहां से चला गया। गनीमत रही कि इस दौरान भालू ने सिवाए कुछ टेबल और कुर्सियों को उलटने के अलावा शादी के रिसेप्शन में ज़्यादा कुछ नुक्सान नहीं पहुंचाया। 

Navbharat Live
navbharatlive.com