-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Vancouver Car Crash Festival Multiple Dead Dozens Injured
वैंकूवर में बेकाबू कार ने उत्सव में मचाया कोहराम, कई की मौत; दर्जनों लोग घायल
- Written By: अमन उपाध्याय
Canada Vancouver Car: कनाडा के वैंकूवर में आयोजित एक फेस्टिवल के दौरान तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी साथ ही कई लोग घायल भी हो गए।

कनाडा के वैंकूवर में हादसा, सांकेतिक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
ओटावा: कनाडा के वैंकूवर शहर में एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ में घुसकर उत्सव मना रहे कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और साथ कई लोग घायल भी हो गए हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह घटना रात 8 बजे (स्थानीय समय) के आसपास हुई। यह घटना उस समय घटी जब फिलिपिनो समुदाय के लोग सनसेट ऑन फ्रेजर में लापु लापु दिवस मनाने के लिए एक जगह इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
वैंकूवर पुलिस ने बताया कि 41वीं एवेन्यू और फ्रेजर में एक सड़क उत्सव के दौरान एक कार चालक ने कार को भीड़ के अंदर घुसा दिया। जिससे कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। फिलहाल चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम आगे की जांच के दौरान और जानकारी देंगे। पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह घटना एक जानबूझकर कोई हमला था या बस एक दुर्घटना।
मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था चालक
स्थानीय मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक काली रंग की एसयूवी कार ने तेज गति से उत्सव की जगह में घुसकर भीड़ को रौंद डाला जहां कई लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार का चालक एक युवा एशियाई व्यक्ति था, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। इस भयावह घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें कार द्वारा किए गए हमले के बाद सड़क पर मरे हुए लोगों के शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
देखे Video
#Breaking: While #Canada treats Islamists softly, they treat Canadians harshly. The car-ramming attack in #Vancouver has resulted in multiple deaths. This is yet another sign of the Canadian government’s and CSIS’s incompetence in countering Islamic terrorism. pic.twitter.com/ipyQiFn5Zk — Babak Taghvaee – The Crisis Watch (@BabakTaghvaee1) April 27, 2025
कनाडा के प्रधानमंत्री, मार्क कार्नी ने वैंकूवर में लापु लापु उत्सव के दौरान हुई इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “मैं मारे गए और घायल हुए व्यक्तियों के परिवारों, फिलिपिनो कनाडाई समुदाय और वैंकूवर के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। हम सब आपके साथ इस दुःख की घड़ी में शामिल हैं। हम स्थिति की पूरी निगरानी कर रहे हैं।”
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लापु लापु दिवस के आयोजन में हुई घटना
वैंकूवर के मेयर, केन सिम ने भी कहा कि लापु लापु दिवस के आयोजन में हुई इस भयावह घटना ने मुझे स्तब्ध और अत्यधिक दुखी कर दिया है। यह उत्सव 16वीं शताब्दी के एक फिलिपिनो स्वतंत्रता सेनानी, दातु लापु-लापु की स्मृति में मनाया जाता है। लापु-लापु को फिलीपींस का पहला राष्ट्रीय नायक माना जाता है, जिन्होंने 1521 में मैकटन की लड़ाई में स्पेनिश उपनिवेशवादियों को हराया था।
Vancouver car crash festival multiple dead dozens injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMदमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट
Jul 14, 2026 | 10:44 PMआगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PMभोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
Jul 14, 2026 | 10:25 PMकल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
Jul 14, 2026 | 10:20 PM‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, पांचवें दिन भी की करोड़ों की कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
Jul 14, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM














