

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबेन (Heeraben) जिन्हें हीराबा भी कहा जाता था, के निधन के बाद देश दुनिया के तमाम नेता और हस्तियां शोक व्यक्त कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और प्रथम महिला जिल बाइडेन (Jill Biden) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन (PM Modi’s Mother Heeraba Demise) पर शोक व्यक्त किया और सांत्वना दी।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘जिल और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उनको अपनी गहरी संवेदनाएं भेजते हैं।’
https://twitter.com/ANI/status/1608988999800193024
बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबा का 30 दिसंबर की सुबह 3:30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल (UN Mehta Hospital) में निधन हो गया। वह अपने 100वें वर्ष में थीं। प्रधानमंत्री गांधीनगर में अपनी मां की अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और चिता को मुखाग्नि दी। और वापस काम के लिए रवाना हो गए।