अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के इन नेताओं ने लहराया परचम, दर्ज की जीत

Who Won US Election 2026: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के कई नेताओं ने जीत दर्ज की है। कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन, वर्जीनिया, मैरीलैंड और फ्लोरिडा में भारतीय मूल के नेता जीते हैं।
US Midterm Election Results
भारतीय मूल के नेताओं ने लहराया परचमसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं की जीत

  • कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन, वर्जीनिया, मैरीलैंड, फ्लोरिडा में जीत दर्ज की

  • पिया डंडिया, सुहास सुब्रमण्यम, अरुणा मिलर आदि की जीत

  • कैलिफोर्निया में रो खन्ना की लगातार छठी बार जीत

US Senate Results: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। कई सीटों पर भारतीय मूल के नेताओं ने जीत दर्ज की है। पिया डंडिया, सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर ने चुनाव में जीत दर्ज की। मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं पर लोगों ने भरोसा जताया जो खुद में एक बड़ी उपलब्धि है।

कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन, वर्जीनिया और फ्लोरिडा में इस बार मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं ने इतिहास रच दिखाया। वहीं ओहायो से रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख भारतवंशी उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को करारी शिकस्त भी झेलनी पड़ी।

मिडटर्म चुनाव में इन भारतीय नेताओं की जीत

मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर और वर्जीनिया के सांसद सुहास सुब्रमण्यम भी दूसरी बार चुनाव में जीते हैं। लेकिन रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर चुनाव में अपनी प्रतिद्वंदी एमी एक्टन से पीछे रह गए। अब एमी एक्टन ने करीब 6 प्रतिशत वोटों से विवेक रामास्वामी को हराया है।

कैलिफोर्निया में रो खन्ना की लगातार छठी बार जीत

डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रो खन्ना ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीतकर लगातार छठी बार जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के रितेश टंडन को चुनाव में बड़े अंतर से हराया गया। बता दें कि भारतीय मूल के रो खन्ना वर्ष 2017 से अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य हैं।

प्रमिला जयपाल ने वॉशिंगटन से जीत दर्ज की

डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमिला जयपाल ने वॉशिंगटन के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार नीरव शेठ को करारी शिकस्त दी है।

लगातार छठी बार जीत दर्ज कर चुकीं प्रमिला ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में अपना दबदबा बरकरार रखा। 87.5% मत मिले, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार नीरव शेठ को मात्र 12.1% वोटों से संतोष करना पड़ा।

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने रचा इतिहास

भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक नेता पिया डांडिया ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है।

अब वे अमेरिकी संसद के लिए चुनने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला या कहे तो भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व अमेरिकी मरीन कॉर्प्स सैनिक कैसी आस्कर को हराया है।

वर्जीनिया में सुहास सुब्रमण्यम की फिर से हुई जबरदस्त एंट्री

वर्जीनिया में भी भारतीय मूल के नेता सुहास सुब्रमण्यम की जीत हुई। वे दोबारा संंसद में एंट्री कर चुके हैं। 40 वर्षीय सुहास सुब्रमण्यम ने अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डेव बेकविथ को एक बड़े अंतर से शिकस्त दी है।

चुनाव में सुहास सुब्रमण्यम को 63.16% वोट प्राप्त हुए हैं। इसके मुकाबले रिपब्लिकन पार्टी के डेव बेकविथ को मात्र 34.66% वोट ही मिले। यानी हम कह सकते हैं कि वर्जीनिया में भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

US Midterm Election Results
US Elections Results: ट्रंप के गढ़ में डेमोक्रेट की जीत, भारतवंशी पिया डांडिया ने रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

मैरीलैंड से अरूणा मिलर की डिप्टी गवर्नर पद पर जीत

मैरीलैंड में अरूणा मिलर ने जीत दर्ज की है। डेमोक्रेटिक गवर्नर वेस मूर के दोबारा चुने जाने के साथ ही अरुणा ने डिप्टी गवर्नर पद पर वापसी की है।

खास बात ये है कि उनकी इस जीत को भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि वो अमेरिका के शीर्ष राज्य प्रशासनिक पदों में से एक पर बनी रहेंगी।

US Midterm Election Results
US Senate Elections: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में कैसे होती है वोटों की गिनती, जानें कब तक आएंगे अंतिम नतीजे

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी की हार

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ओहायो सीट से चुनाव हार गए हैं। हार के पीछे कई खास वजह रही। चुनावी मैदान में वे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से हार गए। एमी एक्टन ने करीब 6 प्रतिशत वोटों से उन्हें हराया है।

बता दें कि भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उनकी हार खुद में एक बड़ी हार है।