US इंटेलिजेंस चीफ की चेतावनी- अमेरिका में फिर ठप हो सकती हैं सेवाएं; साइबर हमलों की रिपोर्ट्स पर साधी चुप्पी

US Intelligence Chief Alert: आए दिन अमेरिका में बैंकिंग से लेकर एयरलाइन सर्विसेज ठप होने के कारण जरूरी सेवाएं बाधित हो रही हैं। ऐसे में US इंटेलिजेंस चीफ ने इसे लेकर चेतावनी दी है।
US Essential services Could Standstill
अमेरिका में फिर ठप हो सकती हैं सेवाएंसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • अमेरिका में तकनीकी सर्विसेज लगातार ठप होने पर US इंटेलिजेंस चीफ ने जताई चिंता

  • US इंटेलिजेंस चीफ ने कहा- अमेरिका में फिर ठप हो सकती हैं जरूरी सेवाएं

  • CNN के एक कार्यक्रम में साइबर हमलों की रिपोर्ट्स पर साधी चुप्पी

US Essential services Could Standstill: अमेरिका के इंटेलिजेंस चीफ जे क्लेटन ने CNN के एक कार्यक्रम में चेतावनी देते हुए कहा कि कई कंपनियां और सरकारी एजेंसियां अपने पुराने सिस्टम अपग्रेड कर रही हैं जिससे ट्रांजिशन के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आ सकती है।

अमेरिका में फिर ठप हो सकती हैं जरूरी सेवाएं

अमेरिका के इंटेलिजेंस चीफ जे क्लेटन ने चेतावनी दी है कि अमेरिका में और ज्यादा टेक्नोलॉजी आउटेज हो सकते हैं, जिससे जरूरी सेवाएं फिर ठप पड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने की प्रक्रिया के दौरान ये समस्या बढ़ सकती है।

पुराने सिस्टम अपग्रेड होने का ये असर हो सकता है कि अमेरिका में और ज्यादा टेक्नोलॉजी आउटेज होंगे। ग्लिचेस, गैप्स और रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

US Essential services Could Standstill
Microsoft की सभी सेवाएं हुईं बहाल, ग्लोबल आउटेज पर मांगी माफी, बताया आखिर क्यों लगा इतना समय?

ट्रांजिशन के दौरान तकनीकी गड़बड़ी संभव

इंटेलिजेंस चीफ जे क्लेटन ने ये भी कहा कि कई कंपनियां और सरकारी एजेंसियां अपने पुराने सिस्टम अपग्रेड कर रही हैं। जिससे ट्रांजिशन के दौरान तकनीकी गड़बड़ी होना तय है। CNN के एक प्रोग्राम में क्लेटन ने चिंता जताते हुए कहा कि हमें आने वाले दिनों में ग्लिचेस, गैप्स और रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

इनका ये बयान यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने हालिया टेक्नोलॉजी फेलियर्स के लिए कंपनियों के सिस्टम अपग्रेड को कारण बताया था।

US Essential services Could Standstill
Microsoft Users Alert: आउटेज के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, 24 घंटे में मेल डिलीट होने का दिखा रहे डर

साइबर हमलों की रिपोर्ट्स पर कुछ भी कहने से इनकार किया

अमेरिका के इंटेलिजेंस चीफ जे क्लेटन ने CNN के प्रोग्राम के दौरान एफबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर को निशाना बनाकर किए गए साइबर हमलों की रिपोर्ट्स पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया।