-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Un Report Is Frightening 1400 People Were Killed In Bangladesh Hindus Were Targeted
डराने वाली है UN की रिपोर्ट, बांग्लादेश में 1,400 लोगों की हुई हत्या; हिंदुओं को बनाया गया निशाना
- Written By: अमन उपाध्याय
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में बांग्लादेश में 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट में शेख हसीना सरकार और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की भूमिका पर..

बांग्लादेश में हिंसा कि एक तस्वीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की एक हालिया रिपोर्ट में बांग्लादेश में 2024 में हुए छात्र आंदोलन और इसके बाद हुई हिंसा को लेकर गंभीर तथ्य उजागर किए गए हैं। रिपोर्ट में शेख हसीना सरकार और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल में मानवाधिकार उल्लंघनों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा किए गए हमलों में करीब 1,400 लोगों की जान गई, जिनमें 12-13% बच्चे भी शामिल थे। विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। शेख हसीना की अवामी लीग सरकार ने प्रारंभ में केवल 150 मौतों की पुष्टि की थी, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गैर-कानूनी हत्याएं, मनमाने ढंग से की गई गिरफ्तारियां और नजरबंदियां सैकड़ों की संख्या में हुईं, जिनकी जानकारी सरकार और सुरक्षा अधिकारियों को थी।
अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में हिंदू, अहमदिया मुसलमान और आदिवासी समुदायों पर हुए हमलों का विवरण दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अवामी लीग के नेताओं, अल्पसंख्यकों और चटगांव पहाड़ी क्षेत्र के आदिवासियों पर हो रही हिंसा को दबाने की कोशिश की गई।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Mojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
चीन पर ‘बावी’ का कहर… 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी
अमेरिका ने ईरान से मांगी Strait Of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी, ओमान में अहम बातचीत
विदेश की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
हमलों में पुलिस की भूमिका
एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिलाओं को आंदोलनों में शामिल होने से रोकने के लिए उन्हें शारीरिक हिंसा और बलात्कार की धमकियों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इन हमलों में पुलिस की भूमिका रही है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व और सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के उद्देश्य से जानबूझकर गैर-कानूनी हत्याओं और यातनाओं को अंजाम दिया।
रिपोर्ट ने वास्तविक स्थिति को उजागर किया
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यूनुस सरकार ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुई हिंसा की घटनाओं को कम महत्व देने का प्रयास किया, लेकिन रिपोर्ट ने वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि छात्र नेता और विद्रोह के शहीद अबू सईद की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी।
Un report is frightening 1400 people were killed in bangladesh hindus were targeted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ITR Filing 2026 Deadline: अब तक 1.7 करोड़ टैक्सपेयर्स ने भरा रिटर्न, 31 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले करें काम
Jul 12, 2026 | 08:32 AMKSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMBrother Sister Festival 2026: आखिर क्यों बहन भाई की कलाई पर बांधती है राखी? जानिए पूरी कहानी
Jul 12, 2026 | 08:11 AMExplainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
Jul 12, 2026 | 07:55 AMगोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर लिंक की जांच, सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिला से ATS ने की पूछताछ
Jul 12, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













