NATO में शामिल होने के वास्ते ‘‘त्वरित'' आवेदन दे रहा है यूक्रेन: वोलोदिमीर जेलेंस्की

रूस से बात करने के बाद अब ट्रंप के दूत पहुंचे यूक्रेन, धर्मसंकट में फंसे जेलेंस्की; क्या हुआ सऊदी अरब में
व्लादिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा है कि उनका देश उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) सैन्य गठबंधन में शामिल होने के लिए ‘‘त्वरित'' आवेदन दे रहा है। रूस ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की थी कि वह यूक्रेन के कुछ हिस्सों को औपचारिक रूप से अपने अधिकार क्षेत्र में ले लेगा। रूस ने यूक्रेन के इन क्षेत्रों में ‘‘जनमत संग्रह'' कराया था जिसे यूक्रेनी सरकार और पश्चिमी देशों ने अवैध बताया है।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हम नाटो में जल्द शामिल होने के वास्ते यूक्रेन के आवेदन पर हस्ताक्षर करके अपना निर्णायक कदम उठा रहे हैं।'' अभी यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि ‘‘त्वरित'' आवेदन का क्या अर्थ होगा, क्योंकि नाटो में शामिल होने के लिए गठबंधन के सदस्यों के सर्वसम्मत समर्थन की आवश्यकता होती है।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हम एक दूसरे पर भरोसा करते हैं, हम एक दूसरे की मदद करते हैं, और हम एक दूसरे की रक्षा करते हैं। यही गठबंधन है।" उन्होंने रूस के कब्जे वाले सभी यूक्रेनी क्षेत्रों को फिर से देश में शामिल करने संबंधी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश का पूरा क्षेत्र इस दुश्मन से मुक्त हो जाएगा।''

वार्ता के वास्ते पुतिन के आह्वान का जवाब देते हुए, जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हम रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन..रूस के किसी और राष्ट्रपति के साथ।" (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com