रूस पर यूक्रेन की सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री, देखें खौफनाक VIDEO

Ukraine Drone Attack on Russia: यूक्रेन ने रूस पर बड़े ड्रोन हमले में 822 ड्रोन भेजे। रूस ने सभी को नष्ट या रोकने का दावा किया। मॉस्को क्षेत्र समेत कई जगह नुकसान हुआ और कई लोगों की मौत हुई।
russia ukraine war
रूस पर यूक्रेन की एयर स्ट्राइकSocial Media
Published on: 
Updated on: 

यूक्रेन ने रविवार (16 अगस्त) को रूस पर अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में यूक्रेन की ओर से 822 ड्रोन भेजे गए, जिनमें से सभी को नष्ट या रोकने का दावा किया गया है। हमलों में कई इलाकों में नुकसान हुआ और कम से कम 6 लोगों की मौत की खबर है।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में मॉस्को क्षेत्र के पोडोल्स्क स्थित रूस की प्रमुख ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के एक गोदाम से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमले में एक 83 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।

पोडोल्स्क में वाइल्डबेरीज के गोदाम को बनाया निशाना

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने बताया कि पोडोल्स्क इलाके में ड्रोन हमले से कई लोग प्रभावित हुए। उन्होंने इसे मॉस्को क्षेत्र पर युद्ध शुरू होने के बाद हुए सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया।

रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन हाल के हफ्तों में वाइल्डबेरीज के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इसे रूस के आर्थिक और औद्योगिक बुनियादी ढांचे पर दबाव बनाने की यूक्रेन की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

रूस के बेलगोरोद क्षेत्र के गवर्नर ने भी बताया कि एक बस को ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई।

रोस्तोव में मिसाइल ईंधन सुविधा पर हमले का दावा

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल ईंधन बनाने वाली एक सुविधा को भी निशाना बनाया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यूक्रेन के 822 ड्रोन को नष्ट किया या रोक दिया।

रूस ने भी यूक्रेन पर तेज किए हवाई हमले

जहां यूक्रेन ने रूस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए, वहीं रूस ने भी 15-16 अगस्त की रात यूक्रेन के कई इलाकों को निशाना बनाया।

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, एक स्टील प्लांट पर हुए हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हुए। हमले से बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस सेक्टर को नुकसान पहुंचा है और प्लांट की उत्पादन प्रक्रिया आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।

कीव में भी रूसी हमले से कई जगह आग

कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको के मुताबिक, रविवार सुबह राजधानी पर रूसी मिसाइल हमले के बाद कम से कम दो जिलों में आग लग गई। शहर के सैन्य प्रशासन के अनुसार, हमले में तीन लोग घायल हुए।

कीव क्षेत्र के गवर्नर तिमुर त्काचेंको ने भी बताया कि पूरे क्षेत्र में ड्रोन हमलों के कारण एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

लगातार बढ़ रहा है हवाई हमलों का सिलसिला

यूक्रेन और रूस के बीच हाल के दिनों में हवाई हमले और अधिक तेज हुए हैं। रूस ने पिछले सप्ताह रोमानिया की सीमा के पास डेन्यूब नदी पर स्थित यूक्रेन के प्रमुख अनाज निर्यात बंदरगाह को निशाना बनाया था।

इसके जवाब में यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरियों और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर हमले बढ़ाए हैं। दोनों पक्षों के बीच काला सागर क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को लेकर भी तनाव बढ़ा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com