नए पीएम के आते ही उप-प्रधानमंत्री का डेविड लैमी इस्तीफा, ब्रिटेन सियासी हलचल तेज, जाते-जाते दी बड़ी चेतावनी

David Lammy Resigns NewsDavid Lammy Resignation UK: ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम की नई कैबिनेट के गठन के बीच उप-प्रधानमंत्री और वरिष्ठ लेबर नेता डेविड लैमी ने अपने पद से
David Lammy Resignation
ब्रिटेन के पूर्व उप- प्रधानमंत्री डेविड लैमी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

David Lammy Resignation UK: ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार का गठन शुरू हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद एंडी बर्नहैम ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाल लिया। नई कैबिनेट बनने के बीच ब्रिटेन के उप-प्रधानमंत्री डेविड लैमी ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।  लैमी ने कहा कि नए प्रधानमंत्री को अपनी पसंद की टीम चुनने का पूरा अधिकार है। लैमी ने भरोसा दिलाया कि वह सांसद के रूप में लेबर पार्टी और सरकार का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि टोटेनहैम से निकलकर विदेश सचिव, न्याय सचिव और पहले अश्वेत उप-प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करना उनके लिए गर्व की बात रही।

इस्तीफे पर क्या बोले डेविड लैमी

डेविड लैमी ने कहा कि विदेश सचिव के रूप में उन्होंने कई अहम मुद्दों पर काम किया। उनके मुताबिक ब्रेक्सिट के बाद यूरोपीय देशों के साथ ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने यूक्रेन के समर्थन, वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ साझेदारी बढ़ाने, फिलिस्तीन को राज्य के रूप में मान्यता देने की दिशा में उठाए गए कदमों और अमेरिका, भारत तथा खाड़ी देशों के साथ संबंध मजबूत करने के प्रयासों का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि इन कदमों का उद्देश्य ब्रिटेन की सुरक्षा और आर्थिक हितों को मजबूत करना था। अपने बयान में डेविड लैमी ने न्याय सचिव के तौर पर किए गए कामों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अदालतों में रिकॉर्ड निवेश किया गया ताकि लंबित मामलों की संख्या कम हो सके। इसके अलावा जेल व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्रोबेशन सेवाओं को मजबूत करने और अपराध पीड़ितों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने पर भी काम किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका में विविधता बढ़ाने और न्याय मंत्रालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में भी पहल की गई।

सांसद के रूप में जारी रखेंगे राजनीतिक भूमिका

डेविड लैमी ने कहा कि वह कैबिनेट में काम जारी रखना चाहते थे, लेकिन नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री को अपनी टीम चुनने का पूरा अधिकार होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम और उनकी नई कैबिनेट को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि अब वह बैकबेंच सांसद के रूप में टोटेनहैम के लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे और लेबर सरकार का समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले आम चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने और रिफॉर्म पार्टी को हराने के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com