तुर्की में चट्टान ढहने से कई लोगों की मौत, क्या हैं फेयरी चिमनी और कैसे होता है इनका निर्माण?

Fairy chimney collapse Turkey: तुर्की के कप्पाडोसिया में गोरेमे ओपन एयर म्यूजियम के पास चट्टानों से बनी ‘फेयरी चिमनी’ ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति घायल हुआ।
Fairy chimney
फेयरी चिमनी Source- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • तुर्की के कप्पाडोसिया में चट्टानी संरचना ढहने से दो लोगों की मौत, एक घायल।

  • हादसा गोरेमे ओपन एयर म्यूजियम के पास हुआ, जहां पर्यटकों की आवाजाही रहती है।

  • भारी बारिश के बाद चट्टान ढहने की आशंका, हादसे के कारणों की जांच जारी।

Cappadocia Rock Formation Collapse: तुर्की के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र कप्पाडोसिया में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां गोरेमे ओपन एयर म्यूजियम के पास चट्टानों से बनी एक अनोखी संरचना ढह गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

पर्यटकों के बीच मशहूर हैं ‘फेयरी चिमनी’

तुर्की का कप्पाडोसिया अपनी अनोखी चट्टानी संरचनाओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इन्हें ‘फेयरी चिमनी’ यानी परी चिमनी कहा जाता है। ये संरचनाएं प्राकृतिक भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं और चट्टानों के लंबे समय तक हुए कटाव से बनी हैं। हादसा गोरेमे ओपन एयर म्यूजियम के पास हुआ, जो इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है।

मौके पर पहुंचीं राहत और बचाव टीमें

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, एक घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Fairy chimney
अमेरिका-ईरान जंग के बीच UAE के तट पर फैला तेल, काला पड़ा समंदर का पानी; जानिए प्रदूषण के खतरे की पूरी कहानी

भारी बारिश के बाद ढहने की आशंका

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्र में हाल में हुई भारी बारिश के बाद चट्टानी संरचना ढहने की आशंका जताई गई है। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

कप्पाडोसिया तुर्की के सबसे लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्रों में से एक है और अपनी प्राकृतिक चट्टानी संरचनाओं तथा ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है।

Fairy chimney
स्पेन में 68 लोगों के मौत का जिम्मेदार कौन? रेलवे का खराब सिस्टम या मानवीय भूल

क्या है फेयरी चिमनी?

फेयरी चिमनी (Fairy Chimneys) तुर्की के कप्पाडोसिया क्षेत्र में पाई जाने वाली अनोखी प्राकृतिक चट्टानी संरचनाएं हैं। ये देखने में लंबी चिमनियों या टोपी पहने खंभों जैसी दिखाई देती हैं, इसलिए इन्हें ‘परी चिमनी’ कहा जाता है।

लाखों सालों में ज्वालामुखी से निकली राख और चट्टानों पर हवा, बारिश तथा कटाव के असर से इनका निर्माण हुआ है। इनकी खास बनावट और खूबसूरत नजारे के कारण कप्पाडोसिया दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है।