- Hindi News »
- World »
- Ttp Threatens Munir After Pakistan Attack Reveals Location
‘हम यहां पर हैं…’,पाकिस्तान के हमले से भड़क उठा तालिबान, लोकेशन बताकर दी मुनीर को खुली धमकी
- Written By: अक्षय साहू
PaK-TTP War: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच इस्तांबुल में वार्ता हो रही है। टीटीपी ने पंजाब में उपस्थिति का दावा कर पाकिस्तान सरकार और सेना को खुली धमकी दी है।

टीटीपी नेता (सोर्स- सोशल मीडिया)
TTP Challenges Pakistani Army: एक ओर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के बीच इस्तांबुल में तीसरे राउंड की वार्ता हो रही है। इस बीच आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने पाकिस्तानी सरकार और उसकी सेना को खुली धमकी दी है। टीटीपी सदस्यों ने पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र से इस्लामाबाद तक मार्च करने की प्लानिंग का ऐलान किया।
संगठन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पंजाब क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति का दावा करते हुए पूरे देश में इस्लामी व्यवस्था स्थापित करने की कसम खाई है। वीडियो में एक टीटीपी सदस्य ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को क्रूर बताया।
पाकिस्तान के पास युद्ध छेड़ने की क्षमता नहीं
उसने दावा किया है कि उनमें मुजाहिदीन के खिलाफ युद्ध छेड़ने की क्षमता नहीं है। टीटीपी सदस्य ने वीडियो में पाकिस्तानी सेना और सरकार के शीघ्र पतन की भविष्यवाणी की है। पाकिस्तान लगातार दावा करता रहा है कि टीटीपी अफगानिस्तान की धरती से ऑपरेट कर रही है। हालांकि, टीटीपी सदस्यों ने इस वीडियो में दावा किया है कि वे पाकिस्तान के पंजाब में मौजूद हैं। टीटीपी का यह बयान सीधे तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को चुनौती देता दिख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
PoK Protest: पाकिस्तान से आजादी की मांग, शहबाज और आसिम मुनीर को बताया आतंकी, PoK में प्रोटेस्ट हुआ तेज
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
Indian Ship Attack: ओमान हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबर झूठी? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
पाकिस्तान में जिस तरह के हालात सामने आ रहे हैं, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सेना प्रमुख असीम मुनीर की ग्राउंड पर पकड़ अब ढीली पड़ रही है। इसका एक ताजा उदाहरण कुछ दिनों पहले देखने को मिला, जब टीटीपी ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना की चौकी पर कब्जा कर लिया है।
टीटीपी के नाम का इस्तेमाल
कुछ आलोचकों का कहना है कि सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर खैबर पख्तूनख्वा में पश्तूनों के उत्पीड़न को सही ठहराने के लिए टीटीपी के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका यह कृत्य पाकिस्तानी और अफगान आबादी के बीच संबंधों को खराब कर रहा है और यह कदम कथित तौर पर अमेरिका द्वारा निर्देशित है।
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला की मदद करेगा रूस, बढ़ते तनाव पर जताई चिंता, कहा- हम सैन्य सहयोग के लिए तैयार
हालात को देखते हुए पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। जिस टीटीपी को अस्तित्व में लाने में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई थी, आज वही टीटीपी पाकिस्तान के गले का कांटा बन गया है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
Ttp threatens munir after pakistan attack reveals location
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज कांड, शादी के एक महीने बाद पति को चूना लगा लाखों के जेवर लेकर फरार
Jun 13, 2026 | 04:45 PMमानसून से पहले अमरावती प्रशासन अलर्ट, मालखेड तालाब पर बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल आयोजित
Jun 13, 2026 | 04:43 PMपुणे: कात्रज डेयरी में वित्तीय हेरफेर और बोगस समितियों पर बड़ा एक्शन, उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित
Jun 13, 2026 | 04:40 PMसागर में सनसनी मामला: फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने ऑफिस में खुद को लगाई आग! 90% झुलसा शख्स
Jun 13, 2026 | 04:36 PMविजय की TVK..BJP की जेरॉक्स! तमिलनाडु में AIADMK विधायकों के पाला बदलने पर भड़के स्टालिन, दिल्ली तक मची हलचल!
Jun 13, 2026 | 04:30 PMक्या खाने-पीने से हड्डियां होंगी मजबूत? इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेगी फौलादी ताकत
Jun 13, 2026 | 04:30 PMगणवेश योजना के नए प्रावधानों पर शिक्षक संघ नाराज, पुराने नियम बहाल करने की मांग
Jun 13, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM














