-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Tiktok Ban Averted Trump Announces Deal With China Over Popular App
अमेरिका में बैन नहीं होगा टिकटॉक, ट्रंप ने चीन के साथ की खास डील, बोले- अच्छी रही बातचीत…
- Written By: अक्षय साहू
US China Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका में टिकटॉक पर बैन नहीं लगेगा और चीन के साथ एक “विशेष” कंपनी को लेकर सहमति बनी है, जिसे अमेरिकी युवा बंद नहीं होने देना चाहते।

डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग(फोटो- सोशल मीडिया)
US China Tiktok Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संकेत दिए हैं कि अमेरिका में सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म टिकटॉक पर बैन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने इसके साथ ही यह भी जानकारी दी कि वो इस हफ्ते शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत करेंगे। इसके पहले उन्हें चीन को अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि चीन के साथ एक “विशेष” कंपनी को लेकर सहमति बनी है, जिसे अमेरिकी युवा काफी पसंद करते हैं और जिसे वे बंद नहीं होने देना चाहते थे। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में टिकटॉक का नाम नहीं लिया लेकिन लोगों का मानना है कि ट्रंप इसे लेकर ही बात कर रहे थे।
अमेरिका में जारी रहेगा टिकटॉक
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि, “यूरोप में अमेरिका और चीन के बीच हुई व्यापारिक बैठक बहुत सफल रही। इस दौरान एक खास कंपनी को लेकर भी सहमति बनी है, जिसे हमारे देश के युवा बचाना चाहते थे। वे बहुत खुश होंगे! मैं शुक्रवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करूंगा। हमारे संबंध मजबूत हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 32 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल; राहत और बचाव कार्य जारी
वेनेजुएला के भीषण भूकंप में भारत का “Operation Dost” राहत के लिए जाएगी NDRF की टीम
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, 1 लाख लोगों की मौत की आशंका
Migrant Workers Salary: सिंगापुर में 400 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी रुकी, हाई कमीशन ने की मदद
हालांकि ट्रंप ने सीधे तौर पर टिकटॉक का नाम नहीं लिया, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे इसी कंपनी की बात कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक चीन ने इसे लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है।
सुबह ही दी थी चीन पर धमकी
बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि टिकटॉक का भविष्य चीन के फैसले पर निर्भर है या तो यह ऐप बंद होगा या फिर उसकी डेडलाइन को आगे बढ़ाया जाएगा। अमेरिकी सरकार ने टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस को आदेश दिया था कि वह अमेरिका में अपनी इकाई किसी अमेरिकी कंपनी को बेचे, नहीं तो इसके संचालन को देश में बंद कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: युद्ध रुकवाने का करते थे दावा…अब खुद जंग की तैयारी कर रहे ट्रंप, इस देश हमला करने की कही बात
ट्रंप ने यह भी कहा था कि कई अमेरिकी कंपनियां टिकटॉक को खरीदने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए चीन की अनुमति जरूरी है, जिस कारण यह प्रक्रिया धीमी हो रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा, बच्चे इस ऐप को बहुत पसंद करते हैं। इससे पहले भी खबरें थी कि टेस्ला के मालिक एलन मस्क अमेरिका में टिकटॉक को खरीदने के लिए तैयार है।
Tiktok ban averted trump announces deal with china over popular app
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पुलिस ने मुझे अपराधी बनाया…’, मुरैना में फायरिंग मामले में आया नया मोड़; आरोपी ने लगाए गंभीर आरोप
Jun 25, 2026 | 06:07 PMHaldi Upay: गुरुवार को करें हल्दी के ये 5 अचूक उपाय, धन संकट होगा छूमंतर और करियर छुएगा आसमान
Jun 25, 2026 | 06:03 PMSpice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Jun 25, 2026 | 05:59 PMकहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
Jun 25, 2026 | 05:53 PMIND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
Jun 25, 2026 | 05:53 PMअमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 25, 2026 | 05:43 PM’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
Jun 25, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














