रूस में सैनिकों पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 11 जवानों की मौत

Terrorist Attack
Representative Photo: Social Media
Updated on

रूस : फायरिंग प्रैक्टिस (Firing Practice) कर रहे रुसी (Russian) सैनिकों पर आतंकी हमला (Terrorist Attack) हो गया आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमे 11 रुसी सैनिकों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में करीब 15 से ज्यादा सैनिक (Soldier) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों हमलावर रूस की सेना में वॉलेंटियर के तौर पर काम कर रहे थे। इन्होंने रूस की सेना के कैंप पर हमला बोल दिया। फिलहाल रुसी सेना ने इन दोनों को भी मार गिराया।  

अभी यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच इस घटना से रूस को बड़ा झटका लगा है। रूस ने इस हमले को आतंकी हमला करार दिया है। फायरिंग की घटना को 2 लोगों ने अंजाम दिया है। दोनों ही रूस की सेना में वॉलेंटियर के तौर पर काम कर रहे थे। दोनों बंदूकधारियों को भी मार गिराया गया है।

रुसी सेना के अनुसार यह गोलीबारी की घटना यूक्रेन के नजदीक आर्मी फायरिंग रेंज में हुई है। रूस ने दोनों हमलावरों को पूर्व सोवियत संघ का नागरिक बताया है। यह दोनों बाकी सैनिकों के साथ फायरिंग प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अन्य सैनिकों पर हमला बोल दिया। जिसमें 11 सैनिकों की मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com