महिला रेडियो स्टेशन को तालिबान ने कराया बंद, रमजान के महीने को लेकर लगाया ये आरोप

Radio
Representational Pic
Updated on

नई दिल्ली : रमजान (Ramadan 2023) के महीने को बेहद पावन दिन माना जाता है। इस महीने में महिलाओं से लेकर पुरुषों तक हर किसी को कई काम पर पाबंदी होती है। मुस्लिम धर्म में रमजान के पावन महीने का बड़ा ही महत्व है। इसलिए लोग इस महीने में कई चीजें न करने से बचते हैं। तो वहीं अब इसको लेकर तालीबान से एक बड़ी खबर सामने आई है। 

रेडियो स्टेशन कराया बंद 

दरअसल, तालिबान के एक अधिकारी ने अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर में महिलाओं द्वारा संचालित एक रेडियो स्टेशन को रमजान के पवित्र महीने के दौरान संगीत बजाने के लिए बंद कर दिया गया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'सदाई बनोवन' ने 10 साल पहले काम करना शुरू किया था, उन्होंने रमजान के पवित्र महीने के दौरान संगीत बजाया। 

लगाया ये आरोप

 रेडियो स्टेशन को बंद करवाने के पीछे यह कारण बताया है कि इस्लामी अमीरात के कानूनों और नियमों का कथित रूप से उल्लंघन किया गया है। जानकारी के मुताबिक रेडियो स्टेशन बंद करवाने के बाद यह भी कहा गया है कि अगर अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात की नीति को स्वीकार करता है और गारंटी देता है कि वह इस तरह की बात दोबारा नहीं दोहराएगा, तो हम इसे फिर से संचालित करने की अनुमति देंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com