NASA Pay Scale: रिस्क हाई लेकिन सिर्फ इतनी सी कमाई, जानिए सुनीता को एक दिन के लिए कितने पैसे देता है NASA

सुनीता विलियम्स करीब 9 महीने के बाद धरती पर आ गए हैं। जिसके बाद अब सवाल ये उठता है कि उनके इस ओवरटाइम के लिए नासा उन्हें कितने पैसे देने वाला है? तो चलिए जानते हैं नासा का सैलरी स्ट्रक्चर...
सुनीता विलियम्स धरती पर उतरीं, जानें नासा का वेतन ढांचा और ओवरटाइम वेतनमान, अंतरिक्ष यात्रियों को कितना मिलता है पैसा
सुनीता विलियम्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

इंटरनेशनल डेस्क: करीब 9 महीने से ज्यादा समय के बाद सुनीता विलियम्स धरती पर लौट आई हैं। उनकी सकुशल लैंडिंग हो गई है। 8 दिन का मिशन 9 महीने में बदलने के बाद हर कोई उनकी धरती पर लौटने का इंतजार कर रहा था। ऐसे में अब सभी के मन में ये भी सवाल होगा कि इतने महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद नासा सुनीता को कितने पैसे देने वाला है?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को नासा ने बीते साल जून महीने में बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए महज 8 दिनों के मिशन पर अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा था। लेकिन वह दोनों वहां 9 महीने के लिए फंस गए। जिसके बाद आज उनकी धरती पर वापसी हुई है। अब सवाल ये उठता है कि उनके इस ओवरटाइम के लिए नासा उन्हें कितने पैसे देने वाला है? तो चलिए जानते हैं नासा का सैलरी स्ट्रक्चर...

धरती पर आईं सुनीता

नासा नहीं देता ओवरटाइम

वैसे तो सबी इस बात से वाकिफ है कि कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को ओवरटाइम के लिए पैसे देती है। लेकिन क्या यह अंतरिक्ष यात्रियों पर भी लागू होता है? दरअसल, अब हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है कि ये जानकर आपको हैरानी होगी कि नासा अपने अंतरिक्ष यात्रियों को कोई ओवरटाइम नहीं देता है।

नासा का सैलरी स्ट्रक्चर

नासा के अंतरिक्ष यात्री वेतनभोगी संघीय कर्मचारी होते हैं और जीएस-15 वेतन ग्रेड के तहत अधिसूचित होते हैं, जिन्हें सालाना 125,133 डॉलर से लेकर 162,672 डॉलर तक का वेतन मिलता है और अगर भारतीय मुद्रा में परिवर्तित किया जाए तो इस ग्रेड के तहत अंतरिक्ष यात्रियों का सालाना वेतन 1.08 करोड़ रुपये से लेकर 1.41 करोड़ रुपये तक होता है। हालांकि उच्च जोखिम, व्यस्त कार्यक्रम और लंबे समय तक आइसोलेशन में रहने के बावजूद नासा अपने अंतरिक्ष यात्रियों को ओवरटाइम नहीं देता है।

दिए जाते हैं करीब 347 रुपये प्रतिदिन

मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को जो सुविधाएं दी जाती हैं, उनमें भोजन, आवास और परिवहन जैसे सभी आवश्यक खर्च शामिल होते हैं और ये खर्च न केवल अंतरिक्ष में जाने पर बल्कि धरती पर प्रशिक्षण के दौरान भी दिए जाते हैं। अगर किसी अतिरिक्त मुआवजे की बात करें तो यह केवल आकस्मिक खर्चों के लिए दिया जाता है, जो कि प्रतिदिन मात्र 4 डॉलर है। यानी करीब 347 रुपये प्रतिदिन। देश से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

43 करोड़ रुपये की संपत्ति

अब यह भी लोग जानना चाहते ही होंगे की सुनीता विलियम्स के पास कितनी प्रोपर्टी है, तो एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे लोकप्रिय अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में शामिल सुनीता विलियम्स की कुल संपत्ति करीब 5 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में 43 करोड़ रुपये से अधिक है।

Navbharat Live
navbharatlive.com