अजीब : मुर्दों की राख से आभूषण बनाती है महिला, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

rakh-se-jwellary
(फोटो: द सन)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: अक्सर ऐसी चीजें सामने आती है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। हम सब जानते है कोई अपना भगवान को प्यारा हो जाता है तो इसका दुःख हमें आजीवन रहता है लेकिन धीरे-धीरे करके हम इससे बाहर निकलते है और एक आम जिंदगी जीने की कोशिश करते है।लेकिन दुनिया में एक महिला ऐसी है जिसने मरे हुए अपनों से जुड़े रहने के लिए एक अलग तरीका अपनाया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। 

अपनों की कमी को दूर करने का अनोखा तरीका 

आपको बता दें कि इस महिला ने इस दुनिया से विदा हो चुके अपनों की कमी को दूर करने का एक अजीब तरीका निकाला है। जिसे जानकर आप चौंक जायेंगे। यह महिला दिवंगत लोगों की राख (Dead people's Ash) से ज्‍वैलरी (Jewelry) बना रही है ताकि खास मौकों पर उनके परिजन उनका साथ महसूस कर सकें। 

महिला की ख्वाहिश

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्री ऑफ होप के नाम से बिजनेस चलाने वाली मेग बताती हैं कि लोग खास मौकों पर अपने दिवंगत परिजनों की कमी बुरी तरह महसूस करते हैं। वे उन्हें शिद्दत से याद करते हैं और चाहते हैं कि वे किसी न किसी रूप में उनके साथ रहें। एक भावी दुल्‍हन एलिसा ने भी मुझसे ऐसी ख्वाहिश जाहिर की। वो चाहती थी कि उसके पिता उसकी शादी के दिन उसके साथ रहें। इस तरह शादी के दिन अपने पिता की कमी दूर करने के लिए उसने यह अनोखा तरीका अपनाया है। 

(फोटो: द सन)

पिता की राख से बनाई अंगूठी 

इस बारे में मेग बताती हैं, तब मैंने एलिसा की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उसके दिवंगत पिता की राख से एक अंगूठी (Ring made from Ash) बना दी। इस तरह न केवल दुल्हन के पिता शादी के दिन वहां मौजूद रहे, बल्कि दुल्‍हन एलिसा ने हर पल उनका साथ भी महसूस किया। 

ऐसे बनाई रख की अंगूठी 

आपको बता दें कि मेग ने बहुत ही कलाकारी से राख की यह खूबसूरत अंगूठी बनाई है। मेग ने राख को पहले स्टोन का रूप दिया और फिर उसे नीले रंग से डाई कर दिया। इसके बाद उस राख के स्‍टोन को सिल्वर कलर की मेटल में अंगूठी का रूप दे दिया, जो कि देखने में सामान्‍य अंगूठी जैसी दिख रही थी लेकिन काफी खूबसूरत है। 

राख से बनाती है और भी कुछ 

(फोटो: द सन)

अक्सर सभी लोग अपने गुजरे हुए लोगों की याद में कई तरह की चीजों को संजोये रखते है लेकिन राख से ज्वेलरी बनाने की यह कला बेहद अनोखी है। आपको बता दें कि ये अपने करीबी दिवंगत लोगों की याद को सुरक्षित रखने के लिए ढेरों लोग मेग से संपर्क करते हैं। इसके बड़ा मेग उनके लिए दिवंगत लोगों की राख से नेकलेस, अंगूठियां, छोटी मूर्तियां आदि बनाती हैं।

ताकि लोग गुजरे हुए अपनों का साथ महसूस कर सकें। इस काम के लिए मेग को सोशल मीडिया पर बहुत सराहना और ढेरों इमोशनल कमेंट्स भी मिलते रहते हैं। मेग के इस अनोखे काम को लोग बहुत पसंद कर रहे है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com