ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक से मिलीं सिंगर कनिका कपूर, तस्वीरें पोस्ट कर जाहिर की खुशी

Kanika Kapoor, Rishi Sunak (1)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: भारतीय मूल के ऋषि सनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) लगातार चर्चा में बने हुए है। ऋषि सनक के ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बनने के बाद, भारत देश में उनकी काफी वाहवाही हो रही है। साथ ही में उनपर शुभकामनाओं की बौछार हो रही है।  प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक को कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए भी बधाई दी है, साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस लंबी लिस्ट में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर का भी नाम शामिल हो गया है। कनिका ने प्रधानमंत्री ऋषि सनक को सिर्फ शुभकामनाएं नहीं दी हैं। बल्कि इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

इस वायरल हो रही तस्वीरों में सिंगर, ऋषि सनक से मिलती और उनसे बातचीत करती नजर आ रही हैं। चौथा वार्षिक यूके-इंडिया पुरस्कार समारोह हाल ही में लंदन के फेयरमोंट विंडसर पार्क में संपन्न हुआ। यहां पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को आंमत्रित किया गया था। उसी कार्यक्रम में, बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर को यूके-भारत सांस्कृतिक संबंधों में उनके योगदान के लिए एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर कनिका कपूर ने ऋषि सनक से भी मुलाकात की और उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई। 

सिंगर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक फोटो में ऋषि सनक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस बेहद खास तस्वीरों के कैप्शन में सिंगर  कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने लिखा - 'ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सनक से मिलना सम्मान की बात थी।'