शहबाज शरीफ ने बढ़ते आतंकवाद पर चर्चा के लिए NSC की बुलाई बैठक

Pakistan PM Shehbaz Sharif
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (FILE- PHOTO)
Published on: 
Updated on: 

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने देश में बढ़ते आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (National Security Committee) की बैठक बुलाई है।

शरीफ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पाकिस्तान के शीर्ष नागरिक और सैन्य अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों और अन्य उच्च अधिकारी भी भाग लेंगे।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, थल सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एससीसी की बैठक बुलाए जाने का फैसला किया गया।

‘द न्यूज इंटरनेशनल' समाचार पत्र ने बताया कि खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम पाकिस्तान में हालिया आतंकी हमलों और पाकिस्तान-अफगान सीमा की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com