- Hindi News »
- World »
- Salman Rushdie Supports Kamala Harris As Democratic Party Candidate
अमेरिकी चुनाव में सलमान रुश्दी ने साफ किया अपना पक्ष, डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का किया समर्थन
उपन्यासकार सलमान रुश्दी ने 'साउथ एशियन मेन फॉर हैरिस' कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस का समर्थन किया है। रुश्दी ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ही एक ऐसी शख्स हैं जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति होनाल्ड ट्रंप को देश को सत्तावाद की तरफ ले जाने से रोक सकती हैं।
- Written By: नवनीत कुमार भारद्वाज

लेखक सलमान रुश्दी ( सोर्स - सोशल मीडिया )
न्यूयॉर्क: भारतीय मुल्क के लेखक सलमान रुश्दी ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस का समर्थन करते हुए कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ही एकमात्र व्यक्ति हैं जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश को सत्तावाद की ओर ले जाने से रोक सकती हैं और बचा सकती हैं।
रविवार को ‘साउथ एशियन मेन फॉर हैरिस’ नामक एक डिजिटल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें लेखक सलमान रुश्दी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस के प्रति अपना समर्थन जताया है।
राष्ट्रपति का चुनाव लड़ते देखकर रुश्दी क्या कहें?
कार्यक्रम में सांसदों, लेखकों, नीति विशेषज्ञों, उद्यमियों और प्रवासी संगठनों सहित भारतीय और अमेरिकी समुदाय की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुए थे। रुश्दी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण क्षण है कि मैं खुद एक भारतीय हूं और मुझे एक भारतीय महिला को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के लिए चुनाव लड़ते देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
डेमोक्रेटिक पार्टी प्रत्याशी बनाने को लेकर क्या कहा?
सलमान रुश्दी ने कहा मेरी पत्नी अफ्रीकी-अमेरिकी है, इसलिए हमें यह बात पसंद है कि एक अश्वेत और भारतीय महिला ‘व्हाइट हाउस’ के लिए चुनाव लड़ रही है। 59 वर्ष की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अमेरिका में नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार बन सकती हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के इस दौड़ से हटने के बाद पिछले सप्ताह राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की थी। हालांकि, अभी तक डेमोक्रेटिक पार्टी उन्हें अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
उपन्यासकार सलमान रुश्दी ने कहा कि उनके समर्थन का आधार केवल जातीयता नहीं है। उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार जे डी वेंस की भारतीय-अमेरिकी पत्नी और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व भारतीय-अमेरिकी गवर्नर का जिक्र करते हुए कहा कि हम ऊषा वेंस या निक्की हेली के लिए इस तरह एकत्र नहीं होते। रुश्दी ने कहा कि यह जोश इसलिए है क्योंकि एक सप्ताह के भीतर ही अमेरिकी राजनीति में कुछ असाधारण परिवर्तनकारी घटित हुआ है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस के आने से बातचीत का रुख पूरी तरह से बदल गया है और यह आशावाद और सकारात्मक दूरगामी सोच के साथ बदला है।
हैरिस के समर्थन के लिए किया अपील
रुश्दी ने कहा कि समुदाय को हैरिस को सफल बनाना होगा क्योंकि हम विकल्प को जीतने नहीं दे सकते। राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक ऐसे खोखले आदमी हैं जिनमें एक भी अच्छा गुण नहीं है और वह इस देश को सत्तावाद की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और करते रहेंगे इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए। रुश्दी ने कहा कि हैरिस ही वह व्यक्ति हैं जो ट्रंप को रोक सकती हैं।
Salman rushdie supports kamala harris as democratic party candidate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














