पूरे यूक्रेन को बर्फ में जमा देगा रूस...बिजली घर पर दागे 51 मिसाइल और 653 ड्रोन, मचा हड़कंप

Russia-Ukraine War: रूस ने मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन पर व्यापक हमला किया। कई हथियार गिराए गए, फिर भी ऊर्जा सुविधाओं और महत्वपूर्ण ढांचे को भारी नुकसान हुआ, जिससे देशभर में स्थिति और गंभीर हो गई।
russia-strikes-ukraine-with-51-missiles-and-653-drones-power-military
रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Russia Missile Attack: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया। यह हमला उस समय किया गया जब यूक्रेन में सशस्त्र बल दिवस मनाया जा रहा था। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने कुल 51 मिसाइलें और 653 ड्रोन दागे। इन हमलों से कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है सोमवार को ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के नेता लंदन में जेलेंस्की से मिलने वाले हैं।

यूक्रेन की वायुसेना का कहना है कि उन्होंने 30 मिसाइलें और 585 ड्रोन मार गिराए, लेकिन इसके बावजूद 29 स्थानों पर हमले हुए। इन जगहों पर सबसे ज्यादा ऊर्जा से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बनाया गया। राष्ट्रीय बिजली कंपनी उक्रेनेर्गो का कहना है कि रूस सर्दियों के शुरुआती दिनों में ही यूक्रेन की बिजली व्यवस्था को कमजोर करना चाहता है ताकि देश की ऊर्जा स्थिति बिगड़ जाए।

सर्दी के मौसम में ऊर्जा संयंत्रों पर हमला

यूक्रेन और पश्चिमी देशों का यह भी आरोप है कि रूस पिछले चार वर्षों से हर सर्दी बिजली, पानी और हीटिंग की व्यवस्था पर हमला करता रहा है, जिससे आम लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हमलों के दौरान जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र की बाहरी बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बाधित हो गई। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के अनुसार, भले ही रिएक्टर बंद हैं, लेकिन उपयोग किए गए परमाणु ईंधन को ठंडा रखने के लिए बिजली की लगातार जरूरत होती है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बिजली रुकने से वहां गंभीर हादसा हो सकता है। यह पूरा संयंत्र अभी भी रूस के नियंत्रण में है, इसलिए इस तरह की स्थिति और भी चिंताजनक है। यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लाइमेनको ने बताया कि हमलों में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन लोग कीव क्षेत्र के हैं। ड्रोन हमलों की संख्या इतनी ज़्यादा थी कि पश्चिमी सीमा के पास स्थित ल्वीव क्षेत्र में भी कई ड्रोन देखे गए।

अमेरिकी दूतों से मिले जेलेंस्की

इस बीच, अमेरिका के फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हो रही है। यह बातचीत युद्ध खत्म होने के बाद की सुरक्षा प्रणाली पर केंद्रित है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन असली शांति चाहता है, लेकिन यह तभी संभव है जब रूस शांति को गंभीरता से ले।

Navbharat Live
navbharatlive.com