कीव से ओडेसा तक रूस का कहर, बिजली घरों से रिहायशी इलाकों तक भारी तबाही, जेलेंस्की ने मांगी मदद

Russia Bombardment Update: यूक्रेन के कीव से ओडेसा तक जारी भीषण रूसी बमबारी में बिजली घरों व रिहायशी इमारतों को गंभीर नुकसान हुआ है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने तत्काल सहायता मांगी है।
Russia Bombardment Kyiv Odesa Crisis
रूस का यूक्रेन पर हमला (सोर्स- IANS)
Published on: 
Updated on: 

Russia Bombardment Kyiv Odesa Crisis: यूक्रेन के विभिन्न शहरों और गांवों में रूस की ओर से भीषण बमबारी जारी है। रूसी हमलों से कीव से ओडेसा तक बिजली घरों और रिहायशी बस्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने X पर बयान जारी कर तबाही की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रूसी सेना दिन-रात नागरिकों और नागरिक ठिकानों पर मिसाइलें दाग रही है। हमलों से हुए नुकसान को ठीक करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत का काम जारी है। जेलेंस्की ने पश्चिमी मित्र देशों से लोगों की जान बचाने के लिए हवाई रक्षा मिसाइल सहायता की मांग की है।

कीव से ओडेसा तक नागरिक ठिकानों पर तबाही

रूसी बमबारी से राजधानी कीव और तटीय शहर ओडेसा में भारी तबाही देखने को मिली है। कीव में 'कीव-पासाजिरस्की' स्टेशन के डिपो, डेटा सेंटर तथा बिजनेस सेंटरों को निशाना बनाया गया।

इसके अलावा रिहायशी इमारतों पर मिसाइलें गिरने से आम नागरिकों के घरों को नुकसान पहुंचा है। सोमवार रात हुए इन हमलों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।ओडेसा में रूसी हमलों से एक स्कूल, एक हॉस्टल और दो विदेशी जहाजों को नुकसान पहुंचा है।

विदेशी जहाजों पर हमले से समुद्री व्यापार और बंदरगाह सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि हमलों में नागरिक ढांचों को निशाना बनाया जा रहा है। राहत और बचाव दल प्रभावित इमारतों में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।

10 प्रमुख प्रांतों में बिजली तंत्र पर प्रहार

रूसी बमबारी का मुख्य निशाना यूक्रेन के ऊर्जा तंत्र और सब-स्टेशनों को बनाया गया है। हमलों की जद में कीव, निप्रो, खार्कीव, सुमी, डोनेट्स्क, जापोरिज्जिया और जाइटॉमिर इलाके आए हैं। इसके अलावा वोलिन और रिव्ने जैसे पश्चिमी प्रांतों में भी मिसाइलों ने तबाही मचाई है।

बिजली की मुख्य सप्लाई लाइनों और सब-स्टेशनों के क्षतिग्रस्त होने से कई शहर अंधेरे में डूब गए हैं।ऊर्जा सुविधाओं के साथ-साथ उद्योगों और रिहायशी बस्तियों को भी नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति ठप होने से आम जनता का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है।

यूक्रेन के ऊर्जा विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ बिजली व्यवस्था को बहाल करने में जुटे हैं। सरकारी एजेंसियों का कहना है कि बिजली ग्रिड की मरम्मत का काम लगातार चल रहा है।

Russia Bombardment Kyiv Odesa Crisis
बलूचिस्तान में CPEC रूट पर बड़ा हमला, BLF की महिला विंग KAAD ने पाक सेना के 9 जवानों को उतारा मौत के घाट

पश्चिमी सहयोगियों का आभार और नासाम्स मिसाइल सुरक्षा

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि एयर डिफेंस ने कई रूसी मिसाइलों को हवा में मार गिराया। हवा में नष्ट की गई मिसाइलों में रूस की खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं। जेलेंस्की ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों और हवाई रक्षा कर्मियों की सराहना की।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समझौतों का पालन करने वाले सहयोगी देशों का धन्यवाद किया। यूक्रेन ने नासाम्स (NASAMS) एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलें देने के लिए अमेरिका व नॉर्वे का आभार जताया। इसके साथ ही एयर डिफेंस पैकेज में मिसाइलें देने के लिए फ्रांस और जर्मनी का भी धन्यवाद किया गया।

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रोजाना बढ़ते रूसी तनाव के बीच लगातार मदद मिलना जरूरी है। जेलेंस्की ने दोहराया कि नागरिकों की जान बचाने के लिए इस तरह के सुरक्षा पैकेज आते रहने चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com