-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pnb Scam Accused Mehul Chowksi Arrested In Belgium Preparations Taking To India
Mehul Choksi Arrested: PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, तेज हुई भारत लाने की कोशिशें
- Written By: सौरभ शर्मा
Mehul Choksi Arrested: PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को भारतीय ऐजेसिंयों के कहने पर बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारतीय ऐजेंसियों की अपील पर हुई है।

PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी बेल्जियम से गिरफ्तार (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
बेल्जियम: पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को भारतीय ऐजेसिंयों के कहने पर बेल्जियम से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें की यह गिरफ्तारी भारतीय ऐजेंसियों की अपील पर हुई है। पंजाब नेशनल बैंक से लोन फ्रॉड मामले में आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 65 वर्षीय चोकसी को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अनुरोध पर बेल्जियम पुलिस ने शनिवार (12 अप्रैल) को गिरफ्तार किया था। वह अभी भी जेल में है।
मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भारत से भागकर एंटीगुआ पहुंच गया था। चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी इलाज के लिए बेल्जियम गया था। ईडी ने चोकसी के खिलाफ तीन चार्जशीट दाखिल की हैं। 2019 में ईडी ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि चोकसी ‘भगोड़ा और फरार’ है।
मुंबई की अदालत से दो गिरफ्तारी वारंट जारी
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
बेल्जियम पुलिस ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करते समय मुंबई की एक अदालत द्वारा उसके खिलाफ जारी दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 को जारी किए गए थे। हालांकि, कहा जा रहा है कि मेहुल चोकसी खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।
चोकसी पर पीएनबी से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
मेहुल चोकसी करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है। यह घोटाला 13,500 करोड़ रुपये से अधिक का है। 2018 में ईडी ने चोकसी की 1,217 करोड़ रुपये की 41 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया था। जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के पॉश इलाके में उसके दो फ्लैट, कोलकाता में एक मॉल, मुंबई-गोवा हाईवे पर 27 एकड़ जमीन, तमिलनाडु में 101 एकड़ जमीन, नासिक, नागपुर, आंध्र प्रदेश में जमीनें, ऑलबाग में दो बंगले और सूरत में एक ऑफिस शामिल है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत से कब भागा था मेहुल चोकसी
मेहुल चोकसी जनवरी 2018 में अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ भारत से भाग गया था। पंजाब नेशनल बैंक में लोन धोखाधड़ी का मामला सामने आने से पहले ही ये दोनों देश छोड़कर भाग गए थे। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोटाला था। इस मामले के सामने आने से पहले ही चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। साल 2021 में जब वह क्यूबा जा रहा था तो उसे डोमिनिका में पकड़ लिया गया था। इसके बाद मेहुल ने कहा था कि राजनीतिक साजिश के चलते उसके खिलाफ ये मामले चलाए जा रहे हैं। उसने यह भी कहा था कि ईडी ने भारत में उसकी संपत्तियों को अवैध रूप से जब्त किया है।
Pnb scam accused mehul chowksi arrested in belgium preparations taking to india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














