-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Meets British Pm Keir Starmer
भारत-ब्रिटेन के बीच हुई फ्री ट्रेड डील, ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से मिले PM मोदी
- Written By: अक्षय साहू
PM Modi UK Visit: प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने चेकर्स एस्टेट में मुलाकात की, जहां भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए। भारत के लिए फायदेमंद है डील।

कीर स्टार्मर, नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi UK Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय ब्रिटेन दौरे के आखिरी दिन ब्रिटीश पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात की। ये ब्रिटेन के प्रसिद्ध चेकर्स एस्टेट में मुलाकात हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं आज भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड डील (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच एफटीए पर हस्ताक्षर होना भारत के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। इससे भारत को निर्यात क्षेत्र में लाभ मिलेगा। रिपोर्ट्स कि माने तो भारत का निर्यात आने वाले कुछ सालों में 10 से 12 अरब डॉलर (लगभग 86 हजार करोड़ से 1.1 लाख करोड़ रुपये) तक बढ़ सकता है।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात की। (वीडियो सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/xpTSEmedzG — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2025
भारत के साथ समझौता ऐतिहासिक
पीएम मोदी से मुलाकात से पहले ब्रिटीश पीएम कीर स्टार्मर ने भारत के साथ होने वाले फ्री ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताया। स्टार्मर ने कहा कि यह समझौता ब्रिटेन में नौकरियों के लिहाज से काफी फायदेमंद होने वाला है। इस डील को लेकर दोनों देशों के बीच पिछले 3 साल से बातचीत चल रही थी।
उन्होंने कहा कि, इस डील के तहत दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार हर साल करीब 3 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ाया जा सकता है। स्टार्मर ने यह भी बताया कि 70 हजार करोड़ रुपए के नए निवेश और व्यापारिक सौदों को मंजूरी मिल गई है। स्टार्मर ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
मौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Iran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट क्या फायदा होगा?
फ्री ट्रेड डील (FTA) दो या अधिक देशों के बीच किया गया एक समझौता होता है, जिसका उद्देश्य आपसी व्यापार को आसान और सुगम बनाना होता है। इस समझौते के तहत देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं के आयात-निर्यात पर टैक्स (ड्यूटी) या तो बहुत कम कर दिया जाता है या पूरी तरह हटा लिया जाता है। इससे दोनों देशों की कंपनियों को प्रतिस्पर्धी लाभ मिलता है, क्योंकि उनके उत्पाद सस्ते हो जाते हैं और उपभोक्ता ज्यादा खरीदारी करते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘भारत माता की जय’ से गूंजा लंदन, भारतीय समुदाय के स्वागत से गदगद हुए PM मोदी
भारत के लिए फायदेमंद है FTA
FTA को भारतीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। ये समझौता भारत के लिए हर तरीके से फायदेमंद है। एग्रीमेंट साइन होने के बाद भारत के लेदर, फुटवियर, टेक्सटाइल, खिलौने, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे लेबर-इंटेंसिव प्रोडक्ट्स पर UK में एक्सपोर्ट टैक्स खत्म हो जाएगा। इसका मकसद 2030 तक दोनों देशों बीच व्यापार को दोगुना करना है।
Pm modi meets british pm keir starmer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













