मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई जंग, अमेरिकी हमलों के बीच आज PM मोदी से मिलेंगे ईरानी राष्ट्रपति, हलचल तेज

PM Modi in SCO Summit 2026: SCO शिखर सम्मेलन के लिए बिश्केक पहुंचे PM मोदी की ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से द्विपक्षीय बैठक हो सकती है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच मुलाकात अहम मानी जा रही है।
PM Modi Kyrgyzstan Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi Kyrgyzstan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के राजकीय दौरे के दूसरे चरण में रविवार को  किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। पीएम मोदी यहां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगें। इस बैठक को ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। 

अमेरिका ने रविवार को ईरान के लाराक द्वीप पर हवाई हमला किया था। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि हमले में उसके कई लड़ाकों समेत बेगुनाह नागरिकों की मौत हुई है। अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच हवाई हमलों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया, जो पिछले कई दिनों से बंद था। 

पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक करेंगे पेजेशकियन

IRNA के मुताबिक, पेजेशकियन SCO समिट और SCO प्लस बैठक में भाग लेने के लिए तेहरान से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के लिए रवाना हो गए हैं। दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे कई नेताओं से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ व किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति शामिल हैं। इसके अलावा पेजेशकियन छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

मसूद पेजेश्कियन ने बिश्केक रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन हम किसी भी आक्रामकता का मजबूती और दृढ़ संकल्प के साथ जवाब देंगे। पेजेश्कियन ने क्षेत्र में अस्थिरता को सभी देशों के लिए हानिकारक बताया और आर्थिक और सुरक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया। 

हमारा इतिहास और सभ्यता हजारों साल पुरानी

पेजेश्कियन ने आगे कहा कि हम ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जिसका इतिहास और सभ्यता हजारों साल पुरानी है। यहां हमेशा संवाद, सह-अस्तित्व और विकास रहा है। शांति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और सभ्यता इसी भूमि से उत्पन्न हुई हैं, इसलिए आज की दुनिया में भी इस प्रवृत्ति को आगे बढ़ाना चाहिए।

PM Modi Kyrgyzstan Visit
पाकिस्तान पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, इस्लामाबाद में आयोजित SCO समिट में लेंगे हिस्सा

किर्गिस्तान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिश्केक पहुंचे। यहां हवाई अड्डे पर किर्गिज गणराज्य के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के अध्यक्ष आदिलबेक कासिमालीव ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी किर्गिज राष्ट्रपति सादिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक की यात्रा कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com