पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क से पीएम मोदी की मुलाकात! रक्षा, व्यापार समेत कई मुद्दों पर हुई बातचीत

New Delhi Hyderabad House: पीएम मोदी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
PM Modi And Donald Tusk.
पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की मुलाकातसोर्स- (@MEAIndia)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पीएम मोदी ने पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

  • नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बात हुई

  • दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के रास्ते तलाशे

PM Modi Meets Donald Tusk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस वार्ता में भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के रास्ते तलाशे गए। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल थे, जबकि टस्क के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी आए थे।

व्यापार, रक्षा समेत कई मुद्दों पर बातचीत

यह वार्ता टस्क की 21 से 23 अक्टूबर तक चलने वाली भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान हुई, जिसका उद्देश्य व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना है।

इससे पहले दिन में, पोलैंड के प्रधानमंत्री ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता को समर्पित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी गुरुवार को टस्क से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

PM Modi And Donald Tusk.
पोलैंड में नया अमेरिकी सैन्य बेस बनाने पर विचार कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप, यूरोपीय सुरक्षा पर नजर

पीएम के निमंत्रण पर टस्क आए

एक्स पर एक पोस्ट में, एस जयशंकर ने कहा कि पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात करके प्रसन्नता हुई। विभिन्न क्षेत्रों में भारत-पोलैंड सहयोग को गहरा करने पर उनके विचारों की सराहना करता हूं। उन्होंने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ टस्क की मुलाकात की उम्मीद भी जताई। टस्क बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंचे है। उनके साथ पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमांस्की और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी है।

PM Modi And Donald Tusk.
आतंकवाद को लेकर भारत की टो टूक! UN के रिपोर्टर को जमकर सुनाया, रिपोर्ट को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना लक्ष्य

अपनी यात्रा के तहत, टस्क नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत-पोलैंड व्यापार मंच में भाग लेंगे और फिर 23 अक्टूबर को बेंगलुरु जाकर भारत के सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्रों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। भारत और पोलैंड ने अगस्त 2024 में मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था।

टस्क की यह यात्रा 2010 के बाद किसी पोलिश प्रधानमंत्री की भारत की पहली यात्रा है। भारत में पोलैंड के पूर्व राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने कहा है कि दोनों देशों का लक्ष्य वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को लगभग 6 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 10 अरब अमेरिकी डॉलर करना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com