-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Peshawar Blast Suspected Suicide Bombers Severed Head Found
पेशवार धमाका: संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का मिला कटा हुआ सिर
- Written By: काजल चोपड़े

पेशावर: पाकिस्तान (Pakistan) के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर (Peshawar Blast) के अति सुरक्षित क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में सोमवार को दोपहर की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला करने वाले संदिग्ध का क्षत-विक्षत सिर मंगलवार को बचाव कर्मियों ने बरामद कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है और 221 लोग गंभीर रूप से घायल हैं व बचाव कर्मी अब भी मलबे से शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को अपराह्न एक बजकर करीब 40 मिनट पर पुलिस लाइन स्थित एक मस्जिद में उस समय शक्तिशाली धमाका हुआ जब कई पुलिस कर्मी और सेना के बम निरोधक दस्ते के सदस्यों सहित कई लोग दोपहर की नमाज अता कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर आगे की कतार में मौजूद था और उसने खुद को उड़ा लिया जिससे मस्जिद की छत नामजियों पर गिर गई। राजधानी शहर पुलिस अधिकारी (सीसीपीओ) पेशावर मोहम्मद ऐजाज खान ने जियो टीवी को बताया कि हमला आत्मघाती प्रतीत होता है और संदिग्ध हमलावर का सिर खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर के घटना स्थल से बरामद किया गया है।
जियो टीवी ने उनके हवाले से बताया, ‘‘ संभव है कि हमलावर धमाके से पहले ही पुलिस लाइन में मौजद था और हो सकता है कि उसने दाखिल होने के लिए आधिकारिक वाहन का इस्तेमाल किया हो।” खान ने बताया कि धमाके की वास्तविक प्रकृति की जानकारी बचाव अभियान संपन्न होने के बाद ही मिल सकेगी। खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने मंगलवार को हमले के मद्देनजर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जिसे पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जानते हैं ने हमले की जिम्मेदारी ली है। टीटीपी ने कहा कि यह हमला उसके कमांडर उमर खारिद खुरसानी की हत्या का बदला है जो पिछले साल अगस्त महीने में अफगानिस्तान में मारा गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मस्जिद का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और माना जा रहा है कि कई लोग उसके नीचे दब गए। (एजेंसी)
Peshawar blast suspected suicide bombers severed head found
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Satluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Jul 12, 2026 | 07:04 PMAnanya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Jul 12, 2026 | 07:00 PM‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 12, 2026 | 06:54 PMशेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














