पाकिस्तान: इस्लामाबाद HC में डरे इमरान, बोले- कोर्ट से बाहर मुझे फिर से किया जाएगा गिरफ्तार

imran
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. जहां इस समय पाकिस्तान (Pakistan) के इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अल-कादिर ट्रस्ट केस में इमरान खान (Imran Khan) की जमानत पर सुनवाई चल रही है। वहीं सुनवाई शुरू होते ही खान के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं इस्लामाबाद हाई कोर्ट में मौजूद इमरान खान ने कहा कि, मुझे डर है कि जैसे ही मैं हाई कोर्ट से बाहर निकलूंगा, मुझे फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

दरअसल जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट के बाहर पंजाब पुलिस और रेंजर्स की टीम चार दूसरे केसों में खान की गिरफ्तारी के लिए तैयार खड़ी है। इमरान को इसकी भनक लगी तो उन्होंने अपने वकील के मोबाइल से देश के स्तःनीय ‘समा न्यूज चैनल’ से बात की। कहा- अगर अब गिरफ्तारी की हरकत हुई तो फिर बवाल होगा, इसके लिए मुझे बिल्कुल भी जिम्मेदार न ठहराएं।

जानकारी हो कि, सुप्रीम कोर्ट ने बीते गुरुवार को अल कादिर ट्रस्ट स्कैम में इमरान की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताते हुए फौरन रिहाई के आदेश दिए थे। उनसे कहा गया था कि वो शुक्रवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से अपनी बेल लें।

हालांकि इमरान को अन्य तोशाखाना केस में फिलहाल राहत मिल गई है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर अभी रोक लगा दी है। जानकारी हो कि, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने ही इस मामले में क्रिमिनल ट्रायल की इजाजत मांगी थी। इसके खिलाफ इमरान ने फिर हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। जिस पर कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाते हुए कहा कि, अगले ऑर्डर तक इस केस में सेशन कोर्ट कोई सुनवाई नहीं करेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com