इमरान खान ने की भारत की तारीफ; पाकिस्तान सरकार पर बोला हमला, कहा- 'नवाज की तरह भागूंगा नहीं'

imran khan
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने पाक की मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इमरान खान ने पाक सरकार के खिलाफ लाहौर से इस्लामाबाद तक निकाले जा रहे लॉन्ग मार्च (Hakiki Azadi) में जनता को संबोधित किया। वहीं, उन्होंने भारत की विदेश नीति (Foreign Policy) की जमकर तारीफ भी की। 

इस दौरान इमरान ने पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के जरिए सत्तारूढ़ शहबाज शरीफ सरकार पर जमकर हमला बोला। मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, मैं नवाज की तरह देश छोड़कर भागूंगा नहीं। मेरा जीना भी इसी जमीन पर होगा और मेरा मरना भी इसी जमीन पर ही होगा। 

https://twitter.com/PTIofficial/status/1585955629461823489

मैं वो पाकिस्तान देखना चाहता हूं जो आजाद मुल्क हो

पूरब पीएम ने आगे कहा कि, मैं वो पाकिस्तान देखना चाहता हूं जो आजाद मुल्क हो। इसके लिए आपको ताकतवर फौज चाहिए होती है। अगर आपकी फौज कमजोर होती है तो मुल्क की आजादी चली जाती है। हम अपने मुल्क को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि, सरकार कान खोल कर सुन ले, मैं भी बहुत सारी चीजें जानता हूं पर मैं मेरे मुल्क के खातिर, अपनी आवाम के खातिर मैं चुप हूं, बोलता नहीं हूं।