-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Foreign Minister Ishaq Dar Admits India Refused Us Mediation Operation Sindoor
‘भारत ने ठुकराया था अमेरिकी प्रस्ताव…’, ऑपरेशन सिंदूर पर PAK डिप्टी पीएम ने ही खोल दी ट्रंप की पोल
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan News: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ऑपरेशन सिंदूर के चार महीने बाद स्वीकार किया है कि भारत ने अमेरिका की ओर से आए मध्यस्थता के प्रस्वात को मानने से इंकार कर दिया था।

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार (फोटो- सोशल मीडिया)
Operation Sindoor: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से तनाव के दौरान भारत ने अमेरिका की ओर से मध्यस्थता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। डार के इस दावे से एक बार फिर साबित हो गया कि भारत ने पाकिस्तान से युद्धविराम का फैसला किसी तीसरे पक्ष के दखल के कारण नहीं लिया था।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार का यह बयान ऑपरेशन सिंदूर के खत्म होने के करीब चार महीने बाद आया है। भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय DGMO को फोन करके युद्धविराम की अपील की थी।
भारत को मंजूर नहीं था तीसरे पक्ष
इशाक डार ने मंगलवार को अलजजीरा को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि पिछले दिनों संघर्ष के दौरान विवाद को सुलझाने के लिए क्या पाकिस्तान तीसरे पक्ष को शामिल करने के लिए तैयार था? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हां हम इसके लिए तैयार थे। लेकिन भारत ने इसे कभी भी मंजूर नहीं किया। उन्होंने भारत के रुख पर बात करते हुए कहा कि, भारत कभी भी विवाद सुलझाने के लिए तीसरे पक्ष को शामिक करने के पक्ष में नहीं था। उसने हमेशा इसे द्विपक्षीय मुद्दा बताया।
सम्बंधित ख़बरें
राजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
मोदी के हर फैसले में ट्रंप का दखल…अमेरिकी सीनेट के एक बिल से भारत में मचा हड़कंप! केजरीवाल ने पूछे तीखे सवाल
ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इजरायल को चेताया, कहा- न पीछे हटेंगे और न सिर झुकाएंगे
आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
THERE WAS NO 3RD PARTY MEDIATION. Rahul Gandhi, listen carefully → Pakistan’s own Foreign Minister Ishaq Dar told Al-Jazeera that India categorically rejected any third-party ceasefire mediation. Stop peddling lies. Stop echoing Pakistan’s propaganda. pic.twitter.com/ib3ccDjch0 — Amit Malviya (@amitmalviya) September 16, 2025
पाकिस्तानी विदेश मंत्री का यह बयान कई मायनों में अहम है। 10 मई को डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर की जानकारी दी थी और तब से अब तक वे 30 से ज्यादा बार इसका श्रेय ले चुके हैं। हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि यह सीजफायर आपसी बातचीत का नतीजा है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं रही। अब पाकिस्तानी विदेश मंत्री के इस बयान से भारत की बात एक बार फिर सच साबित हो गई है।
यह भी पढ़ें: टुकड़े-टुकड़े हो गए… जैश कमांडर ने बताया मसूद अजहर की फैमिली का डरावना सच, बोला- खत्म हो गया सब
भारत से विवाद सुलझाने को तैयार
डार ने आगे बताया कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से पूछा था कि क्या अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने में कोई भूमिका निभा रहा है। इस पर रूबियो ने जवाब दिया कि भारत का यह स्पष्ट रुख है कि यह मामला पूरी तरह द्विपक्षीय है। डार ने आगे कहा कि पाकिस्तान इस विवाद को सुलझाने के लिए किसी से भी बातचीत करने को तैयार है और हमारा मानना है कि संवाद ही समाधान का रास्ता है।
Pakistan foreign minister ishaq dar admits india refused us mediation operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














