खुद के खोदे गड्ढे में गिरा पाकिस्तान; नेशनल असेंबली में कबूला, जिन्हें हमने मुजाहिदीन बनाया वे बन गए आतंकवादी

Rana Sanaullah
PHOTO- ANI
Published on: 
Updated on: 

इस्लामाबाद: दुनिया में कटोरा लेकर भींख मांग रहे पाकिस्तान (Pakistan) आखिरकार अपनी  औकात में आ गया। आतंकी देश (terrorist country) होने के बाद भी उसने यह कभी नहीं माना कि उसके यहां आतंकवाद (terrorism) है या उनकी पनाह दी जाती है। आखिरकार पाकिस्तान ने यह कबूल लिया कि उसने जिसे पनाह दी अब वह आतंकवादी है। जी हां यह हम नहीं कह रहे बल्कि पाकिस्तान के गृहमंत्री ने कही है।  

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री ने नेशनल असेंबली (National Assembly) में स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने मुजाहिदीन को खड़ा किया और अब वे आतंकवादी हैं। सोमवार को पेशावर में सुरक्षा बलों पर पाकिस्तान के सबसे घातक हमलों में से एक को देखने के बाद,  गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा, जिन्हें हमने मुजाहिदीन बनाया है, वे आतंकवादी बन गए हैं, हमें मुजाहिदीन बनाने की जरूरत नहीं है।

https://twitter.com/ani_digital/status/1620653958674128897

पाकिस्तान ने आतंकवाद और जिहाद का जो गड्ढा खोदा था, आज वह खुद उसी में फंस गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने खुद स्वीकार किया है कि मुजाहिदीन को तैयार करना और उनके साथ युद्ध में जाना एक सामूहिक गलती थी। नेशनल असेंबली में उन्होंने कहा कि हमें मुजाहिदीन बनाने की जरूरत नहीं थी।

सोमवार को पेशावर की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी और घायलों की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी। मरने वालों में बड़ी संख्या पुलिसवालों और सैनिकों की थी। वहीं अमेरिका ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। अमेरिका ने कहा कि अनुयायियों पर इस तरह के हमले नहीं होने चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com