पाक राजनयिक की धमकी, दिल्ली ने पाकिस्तान का पानी रोका तो परमाणु हमले के लिए तैयार रहे भारत

रूस में पाकिस्तान के राजनयिक मुहम्मद खालिद जमाली ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि भारत हम पर हमला करने की तैयारी में है। सिंधु का पानी रोका गया है। यदि हमला हुआ तो हम परमाणु हमला करेंगे।
पाक राजनियक की भारत को परमाणु हमले की धमकी
पाक राजनियक की भारत को परमाणु हमले की धमकी
Published on
Updated on

मॉस्को: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े निर्णय भी लिए हैं। पाकिस्तान के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही उनका भारत आने का वीजा भी कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा सिंधु जल संधि पर कठोर निर्णय लेते हुए इसे रद्द कर दिया है। कश्मीर बॉर्डर पर सेना की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। हमले की भी आशंका जताई जा रही है। इस बीच पाकिस्तान की ओर से खुली चेतावनी दी गई है कि यदि इस्लामाबाद का पानी रोका तो परमाणु हमले के लिए भारत तैयार हो जाए।

रूस में पाकिस्तान के राजनयिक मुहम्मद खालिद जमाली ने साफ शब्दों में कहा कि यदि सिंधु जल संधि को रद्द कर भारत ने पाकिस्तान जाने वाले पानी पर प्रतिबंध लगाया या फिर हमारे पर हमला करने की कोशिश की तो हम अपने पूरे अस्त्र शस्त्र उसके खिलाफ इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेंगे। भारत की ओर से एक भी गलत कदम उठा तो पाकिस्तान परमाणु हमला करने में संकोच नहीं करेगा।

पाक राजदूत ने कहा- भारत हमला करेगा और यह तय है

भारत के मित्र देश रूस में बैठे राजनयिक खालिद ने कहा है कि इस्लामाबाद को खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली है कि भारत पाकिस्तान पर हमला करने की भी तैयारी कर रहा है। वह पाक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हमला करने का प्लान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सूत्रों के हवाले से यह पता चला है भारत ने पाक पर हमला करने का निर्णय लिया है। कुछ दिनों में ऐसा होने वाला है और ये होकर रहेगा।

पाक राजनयिक ने दी परमाणु हमले की धमकी

पाकिस्तान के अधिकारियों और राजनेताओं की ओर से परमाणु हमले की चेतावनी इधर कुछ दिनों से दी जा रही है, लेकिन पहली बार पाक राजनयिक ने इस मामले में खुलकर भारत को धमकी दी है। जमाली ने कहा, पाकिस्तान में पारंपरिक और परमाणु दोनों ही शक्तियों का इस्तेमाल करेंगे।

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। भारत को इस हमले में पाकिस्तान के हाथ होने के कई सबूत मिले हैं लेकिन पड़ोसी देश हमेशा की तरह इससे इनकार कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com