-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Big Train Accident Happened Due To Lack Of Fish Plate Railway Track Was Also Broken
पाकिस्तान: ‘फिश प्लेट’ नहीं होने के कारण हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, रेलवे ट्रैक भी टूटी थी
- Written By: शुभम सोनडवले

AP/PTI Photo
कराची (पाकिस्तान). पाकिस्तान (Pakistan) में रविवार को करीब 43 लोगों को मौत की नींद सुला देने वाले ट्रेन हादसे की वजह फिश प्लेट (रेल की पटरियों के दो छोर को जोड़ने वाला उपकरण) न होना और एक पटरी का क्षतिग्रस्त होना था जिसके कारण एक एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गयी थी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुई इस ट्रेन दुर्घटना की जांच की प्रांरभिक रिपोर्ट आ गयी है। अधिकारियों ने इस हादसे के पीछे किसी तरह की तोड़फोड़ होने की आशंका से इनकार नहीं किया है।
कराची से रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस रविवार को कराची से 275 किलोमीटर दूर नवाबशाह जिले में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गयी थी। ‘डॉन’ अखबार ने मंगलवार को प्रांरभिक जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि फिश प्लेट न होने और रेल की पटरी के क्षतिग्रस्त होने के कारण हजारा एक्सप्रेस पटरी से उतरी।
पाकिस्तान रेलवे के छह सदस्यीय जांच दल ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा, ‘‘सभी पहलुओं से जांच करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यह दुर्घटना पटरी के टूटने और फिश प्लेट न होने के कारण हुई।” जांच दल ने ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे उसके इंजन के फिसलने की वजह भी बतायी है। रेलवे के कुछ अधिकारी हादसे में तोड़फोड़ की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटनास्थल से थोड़ा हटकर लोहे की फिश प्लेट और लकड़ी के टर्मिनल पर “कोई चीज मारे जाने के मामूली निशान” मिले हैं। इसमें कहा गया है कि “इसलिए इस दुर्घटना के लिए इंजीनियरिंग शाखा और मैकेनिकल शाखा जिम्मेदार हैं।”
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह “बहुत शुरुआती जांच रिपोर्ट” है और अंतिम रिपोर्ट आने में कुछ वक्त लगेगा। इसमें कहा गया है, “विस्तृत जांच की जा रही है और संघीय सरकार के रेलवे निरीक्षक इस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं।” हादसे में मारे गए महिलाओं तथा बच्चों समेत कई यात्रियों का अंतिम संस्कार सोमवार से शुरू कर दिया गया। (एजेंसी)
Pakistan big train accident happened due to lack of fish plate railway track was also broken
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
Aug 05, 2026 | 06:00 AMEV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Aug 05, 2026 | 06:00 AMFire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














