भारत पर ‘पर्लहार्बर’ जैसा हमला करेंगे मुनीर? पाक अधिकारी का सनसनीखेज खुलासा, निशाने पर 20 युद्धपोत!

India-Pakistan Conflict: पाकिस्तान की सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने दावा किया है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर चीन के साथ मिलकर भारतीय नौसेना के पर हमला करने की योजना बना रहा है।
भारत पर ‘पर्लहार्बर’ जैसा हमला करेंगे मुनीर? पाक अधिकारी का सनसनीखेज खुलासा, निशाने पर 20 युद्धपोत!
भारतीय नौसेना पर हमला करने की योजना बना रहे असिम मुनीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Asim Munir Plan to Attack Indian Navy: पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर, जिनके इशारे पर पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, अब कथित रूप से भारतीय नौसेना पर बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। यह दावा पाकिस्तान की सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने किया है। आदिल रजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि असीम मुनीर चीन की मदद से भारतीय नौसेना को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं।

आदिल रजा ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि चीन और पाकिस्तान भारत की नौसेना पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मई में युद्ध के दौरान भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान में दर्जनों ठिकानों को सटीक निशाना बनाया था और भारत अब आतंकवाद के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ अपनाए हुए है।

मुनीर के निशाने पर भारतीय नौसेना

उन्होंने कहा कि, इसे दिल्ली में हालिया बम धमाके को इस योजना से जोड़ना सही नहीं है, लेकिन पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर भारतीय नौसेना पर हमला करने का प्लान तैयार किया है। आदिल रजा ने बताया कि भारतीय नौसेना के तेज विस्तार से चीन चिंतित है और इस कारण वह असीम मुनीर का समर्थन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस योजना में चीन पाकिस्तान को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम, ब्लॉकेड, रडार, जामिंग सुविधाएं और सैटेलाइट कवरेज प्रदान कर सकता है, जिससे हमला संभव हो सके। आदिल रजा ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के संविधान में 27वें संशोधन को लेकर असीम मुनीर के खिलाफ नाराजगी है, और इसी का लाभ उठाकर दिल्ली में अचानक हमला हुआ, जिससे ध्यान भटक गया।

राजनीतिक ताकत बढ़ाने की कोशिश में फील्ड मार्शल

आदिल रजा ने दावा किया कि पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य सूत्रों और उनके वॉशिंगटन स्थित संपर्कों को इस योजना की जानकारी है। बीजिंग ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन चीन की नौसेना बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

आदिल रजा ने कहा कि असीम मुनीर अपने राजनीतिक और सैन्य प्रभाव को बढ़ाने के लिए भारत के साथ युद्ध की स्थिती को भुनाने की कोशिश करेंगे। उनके सहयोगियों ने भी माना कि असीम मुनीर को लोगों का समर्थन चाहिए और भारत के साथ तनाव बढ़ाकर वह इसे हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com