पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश से 34 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, कई मकान क्षतिग्रस्त

The situation worsened due to heavy rains in Pakistan, the ancestral houses of actors Raj Kapoor and Dilip Kumar were also damaged
File Photo
Published on: 
Updated on: 

पेशावर. उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और गरज चमक के साथ वर्षा होने की वजह से कम 34 व्यक्तियों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के मुताबिक, क्षेत्र में शनिवार को हुई भारी बारिश की वजह से बन्नू, दीखान, लक्की मारवात और करक जिलों में लोगों की जान गई। दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में दीवार और पेड़ गिरने की घटनाओं से लोग हताहत हुए हैं। घायल हुए 110 से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रांतीय सरकार ने पुनर्वास एवं राहत गतिविधियों के लिए चार करोड़ रुपये जारी किए हैं। लक्की, करक और बन्नू में कम से कम 69 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। खैबर पख्तूनख्वा में राहत कार्यों के सचिव ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले साल मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ की वजह से 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इससे करीब तीन करोड़ 30 लाख लोग प्रभावित हुए थे और लगभग 80 लाख लोग विस्थापित हुए थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)