-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- One Can Fulfill The Dream Of Traveling Abroad In Just So Many Thousand Visit These 5 Countries Of Beautiful Countries
मात्र इतने हजार में विदेश घूमने का सपना कर सकते है पूरा, सैर करें इन 5 देश खूबसूरत देशों की
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Pic
नई दिल्ली: दुनिया में आया हर एक इंसान चाहता है कि वो अपने जीवन में एक बार तो भी विदेश यात्रा करें, यह ख्वाहिश तो हर किसी के दिल में रहती है लेकिन विदेश यात्रा करना यानी लाखों पैसे पहले अपने पास होना चाहिए, और इतना पैसा कमाने के लिए जीवन के कई वर्ष निकल जाते है, लेकिन अगर हम आपको कहें कि आप भी ऐसी ही सोच रखते है तो आप गलत है। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन फिर भी आपको बता दें कि मात्र 30 हजार रुपये के खर्चे में आप विदेश यात्रा (Travel Abroad in Low Budget) कर सकते है। चौंक गए न? आइए जानते है कैसे…
30 हजार रुपये में विदेश यात्रा
दरअसल आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 देशों के बारे में जहां आप कम खर्च में भी जा सकते हैं और आपके विदेश यात्रा का सपना भी पूरा हो जायेगा। जैसा की हम सब जानते है, आमतौर पर भारत में घूमने पर भी 20-30 हज़ार रुपए खर्च हो ही जाते हैं। अगर आपका बजट इतना ही है, तब भी आप कई देशों की यात्रा कर सकते हैं। विदेश यात्रा कम बजट में करने के लिए कई ऐसे देश भी हैं, जहां आप करीब 30 हजार रुपए में भारत से यात्रा पूरी कर सकते हैं। ये देश बेहद खूबसूरत तो हैं ही साथ ही यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां आप सस्ते में यात्रा कर सकते हैं..
इंडोनेशिया
सम्बंधित ख़बरें
Papua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
चीन और पश्चिम को छोड़ भारत के ‘DPI’ मॉडल का दीवाना हुआ इंडोनेशिया, क्या मोदी की जकार्ता यात्रा रचेगी इतिहास?
Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान की ‘डील’ ने घटाए तेल के दाम, पाकिस्तान के बाद अब इस देश में सस्ता हुआ फ्यूल
इंडोनेशिया
दुनिया में मशहूर आइलैंड इंडोनेशिया छुट्टियां मनाने के लिए एकदम बेस्ट है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने सुंदर बीचों के लिए मशहूर इंडोनेशिया की सैर आप मात्र 30 हज़ार रुपए में कर सकते हैं। समुद्री किनारों पर बने ऐतिहासिक मंदिर, पारंपरिक संगीत और नृत्य यहां दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अगर आप 30 या इससे कम दिनों के लिए इंडोनेशिया जा रहे हैं, तो आपको वीज़ा की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बात करें ट्रांसपोर्ट की तो कोच्चि से इंडोनेशिया की फ्लाइट मात्र 15 हज़ार से शुरू होती है, और रहा रहने की जगह का सवाल तो 5 रातों के लिए आपको सिर्फ 2600 रुपए खर्च करने होंगे। हो गया न काम में बम। अब देर किस बात कि जड़ल से बनाएं प्लान और पूरी करें विदेश यात्रा करने की खाव्हिश।
थाईलैंड
थाईलैंड
बता दें कि विदेश यात्रा की लिस्ट में ज्यादातर लोग अपने काम बजट को देखते हुए थाईलैंड ही जाते है। जी हां जब भी बात आती है घूमने की तो थाईलैंड भी कई लोगों की लिस्ट में होता है। आपको बता दें कि ज़्यादातर भारतीय कपल्स यहां हनीमून या फिर छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। यह देश भी काफी खूबसूरत है। थाईलैंड के समुद्र तट और यहां का आलीशान जीवन सैपर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अब आपके दिमाग ,में सवाल होगा कि आखिर इस देश में सैर करने का तो काफी महंगा होगा ? जी नहीं बिलकुल नहीं यहां की विज़ा फीस करीब 2000 रुपए है और ट्रांसपोर्ट के लिए कोच्चि, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली से आपको वापसी हवाई किराया 8 हज़ार से 14 हज़ार के बीच पड़ेगा। थाईलैंड में आपको 500 रुपए पर नाइट के हिसाब से होटल मिल सकते। है न सस्ते में मस्त !
श्रीलंका
श्रीलंका
सफर के लिए आसान और भारत के एकदम करीबी देश यानी श्रीलंका। जी हां श्रीलंका एक ऐसा देश है, जो भारत से काफी करीब है। यहां जानें में ज़्यादा समय नहीं लगता और बजट में यात्रा भी की जा सकती है। इस देश की सैर आप कम खर्च में कर सकते हैं। यह एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां जाने के लिए विज़ा फीस दो हज़ार रुपए है और ट्रांसपोर्ट: 10 से 16 हज़ार में आपको चेन्नई, बैंग्लोर या मुंबई से रिटर्न टिकट मिल जाएगी। होटल: यहां आपको 400 रुपए/पर नाइट के हिसाब से कई होटल मिल जाएंगे। तोई आप जल्द ही अपने विदेश यात्रा का प्लान बना लीजिए।
भूटान
भूटान
भूटान के बारे में कहा जाएँ तो ये बेहद खूबसूरत देश है। भूटान हिमालय की पहाड़ियों से ढका हुआ देश है, जहां आपको कई रहस्यमय कथाएं सुनने को मिल जाएंगी। ऐसा माना गया है कि दुनिया के सबसे खुश लोग भूटान के होते हैं। यहां के खूबसूरत नज़ारें आपके दिल को खुश कर सकते हैं। भूटान जाने के लिए भी भारतीय लोगों को विज़ा की ज़रूरत नहीं पड़ती है। बात करें ट्रांसपोर्ट की तो बागडोगरा से आपको रिटर्न फ्लाइट 10 हज़ार की पड़ेगी। आप एयरपोर्ट से भारत-भूटान सीमा के लिए टैक्सी या बस कर सकते हैं। यहा रहने की जगह का भी कोई टेंशन नहीं, आपको भूटान में 600 रुपए/पर नाइट के हिसाब होटल मिल जाएगा।
नेपाल
नेपाल
नेपाल के बारे में भला क्या कहना यह हमारा पड़ोसी और मित्र भी है जो बेहद ही खूबसूरत देश है। यहां न सिर्फ जाना आसान है बल्कि कम बजट में ट्रिप पूरी भी हो सकती है। आप नेपाल फ्लाइट, बस या ट्रेन से जा सकते हैं। नेपाल में आप 30 हज़ार रुपए में आराम से घूमने जा सकते हैं। नेपाल जाने के लिए आपको विज़ा की ज़रूरत नहीं होती है। ट्रांसपोर्ट के लिए दिल्ली से रिटर्न टिकट की कीमत 10 हज़ार रुपए है वही रहने की जगह नेपाल में आपको 250 रुपए/पर नाइट के हिसाब से कई होटल मिल जाएंगे। तो देर किस बात की जल्द से अपना प्लान बनाएं और इन खूबसूरत देशों की सैर करके आएं।
One can fulfill the dream of traveling abroad in just so many thousand visit these 5 countries of beautiful countries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
Jul 03, 2026 | 02:34 PMअहेरी महिला एवं बाल अस्पताल को मिले 10 डॉक्टर, आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
Jul 03, 2026 | 02:30 PMAadhaar Mobile Update: आधार में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, घर बैठे नए ऐप से ऐसे करें अपडेट
Jul 03, 2026 | 02:29 PMचंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट: ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली
Jul 03, 2026 | 02:28 PMपाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
Jul 03, 2026 | 02:26 PMनया नागपुर प्रोजेक्ट: किसान धनराज आष्टनकर को मिला 12 करोड़ का मुआवजा, सही निवेश कर खरीदी 8 गुना ज्यादा जमीन
Jul 03, 2026 | 02:25 PMये कंटेंट नहीं चलेगा… ध्रुव राठी के ‘बीफ’ वाले वीडियो पर दिल्ली हाई कोर्ट भड़का! 15 दिन का दिया समय
Jul 03, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














