'फादर्स डे' इस मौके पर पापा को स्पेशल फील करवाएं, भेजें ये खूबसूरत मेसेज

fathers-day
Updated on

नई दिल्ली: हम सब बच्चे जानते है कि बच्चों के लिए मां जीतनी खास होती है, उतने ही पिता भी स्पेशल होते है। हर रिश्ते को खास बनाने के लिए एक दिन होता है, जैसे पूरी दुनिया में मदर्स डे होता है, ठीक उसी तरह फादर्स डे (Father's Day) भी मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप भी अपने पिता के लिए कुछ खास करने का, उन्हें स्पेशल फील कराने का सोच रहे होंगे, तो आज हम आपके इस साल के ‘फादर्स डे’ को और भी स्पेशल बनाने के लिए कुछ खास सन्देश (Happy Father's Day Wishes) लेकर आये है, उन संदेशों को अपने पापा को भेजकर उन्हें खास अंदाज में फादर्स डे विश करें और उन्हें स्पेशल फील करवाएं.. 

अज़ीज़ भी वो है, नसीब भी वो है,

दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है

उनकी दुआ से चलती है ज़िंदगी

क्योंकि खुदा भी वो है, और तक़दीर भी वो है !!

Happy Father's Day

पिता हारकर बाज़ी हमेशा मुस्कुराया,

शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया।

हैप्पी फादर्स डे

मेरी पहचान आप से है पापा,

क्या कहूं आप मेरे लिय क्या हो,

रहने को है पैरों के नीचे ये जमीन पर

मेरे लिए तो मेरा आसमान आप हो पापा।

Happy Father's Day

आज भी मेरी फरमाइशें कम नहीं होती,

तंगी के आलम में भी,

पापा की आंखें कभी नम नहीं होती।

हैप्पी फादर्स डे

इस खूबसूरत और खास संदेशों के जरिए  आप भी इस साल का फादर्स डे कुछ अलग अंदाज में मनाए और अपने पिता को स्पेशल फील करवाएं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com