
नेपाल-चीन बॉर्डर पर लैंडस्लाइड से बनी एक झील शुक्रवार को ओवरफ्लो होने लगी। दोनों तरफ के अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि इससे बाढ़ से तबाह होने वाले इलाकों पर खतरा मंडराने लगा है और बचाव कार्यों को भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है। नेपाल के नुवाकोट जिले में लोग नदी का जलस्तर बढ़ने के डर से सुरक्षित जगहों, जैसे त्रिशूली की पहाड़ियों की ओर चले गए।
#WATCH | Nepal: A lake formed by a landslide on the Nepal-China border started to overflow on Friday (August 28), putting at risk areas devastated by a flash flood two days ago and forcing a temporary halt to rescue efforts, authorities on both sides said. Residents in Nepal's… pic.twitter.com/Zlj2sRwz6S
— ANI (@ANI) August 28, 2026
नेपाल में आई भयानक आपदा के बाद, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) में हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए। अब तक SEOC को छह कॉल मिल चुकी हैं। आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मिली जानकारी गृह मंत्रालय (MHA) के साथ साझा कर दी गई है और SEOC के जरिए MHA के साथ लगातार बातचीत हो रही है।
Following the devastating disaster in Nepal, helpline numbers were established at the State Emergency Operations Centre (SEOC) for the citizens of Uttarakhand. So far, the SEOC has received six calls. Secretary, Disaster Management and Rehabilitation, Vinod Kumar Suman, said that… pic.twitter.com/ChECVN8mWi
— IANS (@ians_india) August 28, 2026
मध्य नेपाल के प्रभावित जिलों में बचाव अभियान जारी है। नेपाल सेना और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों की टीमें फंसे हुए लोगों तक पहुंचने और जो लोग नहीं बच पाए, उनके शव निकालने के लिए तेजी से काम कर रही हैं।
VIDEO | With hundreds of people still missing after devastating flash floods in Nepal, several families continue to wait anxiously for any news of their loved ones.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2026
Rescue operations continue across affected districts in central Nepal as teams from the Nepal army and other… pic.twitter.com/K3v4WS3OQG
नेपाल में मृतकों की संख्या 626 के पार पहुंच चुकी है। नेपाल के त्रिशूली में भारी बारिश के कारण मौसम खराब हो गया है और हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है, इसलिए बचाव अभियान को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए एहतियात के तौर पर आस-पास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
अचानक आई बाढ़ में 600 से ज्यादा लोगों की मौत और लगभग 2,000 लोगों के लापता होने के बाद, बचाव कार्यों में स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए शनिवार को 11 सदस्यों वाली भारतीय टीम नेपाल पहुंची।
तिब्बत के इमरजेंसी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने शनिवार को बताया कि नेपाल सीमा के पास तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है और 554 लोग अभी भी लापता हैं। प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत टीमें अपनी कोशिशें तेज कर रही हैं।
नेपाल में ये तस्वीरें बेत्रावती के पास की हैं, जिसके आगे सड़क पूरी तरह बह गई है और नदी में मिल गई है। कई इलाकों तक बचाव दल भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। रसुवा के दूर-दराज और बुरी तरह प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला जा रहा है।
#WATCH | Nepal: Visuals are from near Betrawati, beyond which the road has been completely washed away and merged into the river. Several areas remain inaccessible even to rescue teams. Stranded people in remote, severely affected areas of Rasuwa are being rescued by helicopter. pic.twitter.com/1Cq8oJ8Ma4
— ANI (@ANI) August 29, 2026
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद अपनों की तलाश में परिवारों की बेचैनी बढ़ गई है। काठमांडू स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट के बाहर लोग अपने लापता परिजनों की तस्वीरों और जानकारी वाले पोस्टर लगा रहे हैं।
Kathmandu, Nepal: Families of flood victims are putting up posters outside the emergency gate of Tribhuvan University Teaching Hospital in search of their missing loved ones pic.twitter.com/HTqHhVXEWg
— IANS (@ians_india) August 29, 2026
नेपाल के नुवाकोट में फ्लैश फ्लड के बाद लापता लोगों के परिजन अपने अपनों की तलाश में सेना कैंप के बाहर जुटे हैं। हाथों में तस्वीरें लिए परिवार किसी भी सूचना का इंतजार कर रहे हैं और प्रशासन से जल्द मदद की उम्मीद लगाए हैं।
Nuwakot, Nepal: Family members of people missing in the flash floods have gathered outside an Army camp, holding photographs and waiting for information about their loved ones pic.twitter.com/4iZucuBHdR
— IANS (@ians_india) August 29, 2026
नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने बेतरावती इलाके में भारी तबाही मचाई है। स्थानीय निवासी के मुताबिक, जिस जगह पहले मंदिर, बाजार और स्कूल हुआ करते थे, वहां अब कुछ भी नहीं बचा है। बाढ़ के दिन शिक्षकों ने सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इसके बावजूद पूरा इलाका पानी और मलबे में बह गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन मृतकों की सटीक संख्या अब तक स्पष्ट नहीं है।
#WATCH | Betrawati: On Nepal flash floods, a local says, "There was a temple right in front, and this entire area was a market. In that open space in the middle, there used to be a school... On the very day the flood occurred, the teachers evacuated all the students and got them… pic.twitter.com/QAekSHTDuD
— ANI (@ANI) August 29, 2026
नेपाल में बाढ़ के कारण गलछी ग्रामीण नगरपालिका में करीब 250 परिवार विस्थापित हुए हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पूर्ण प्रसाद दुलाल ने बताया कि यह शुरुआती आंकड़ा है और आधिकारिक जानकारी शाम तक या शनिवार सुबह तक उपलब्ध होगी। प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज तैयार किए गए हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित कर रही हैं।
VIDEO | Nepal flood: Chief Administrative Officer for Galchhi Rural Municipality, Purna Prasad Dulal, says, "In this Galchhi Municipality, according to our preliminary details, around 250 families have been displaced. The official data will be available by this evening or… pic.twitter.com/SYGYvRLAbI
— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2026
काठमांडू में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत कैंप में नेपाल सेना के जवान खाना तैयार करने में मदद कर रहे हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थापित इस कैंप में प्रभावित परिवारों को जरूरी सुविधाएं और राहत पहुंचाई जा रही है।
VIDEO | Kathmandu: Nepal Army personnel assist in preparing food at a relief camp set up at an Ayurvedic hospital.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/1MSkQtvl5j
नेपाल में फ्लैश फ्लड से हुई तबाही के बीच वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने देवघाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान का जायजा लिया और मौके पर हालात की जानकारी ली। राहत एवं बचाव प्रयास जारी हैं।
VIDEO | Nepal Finance Minister Swarnim Wagle inspects flood impact in Devighat.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) #NepalFloods pic.twitter.com/pzeymVjI0M
नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नेपाल पुलिस के अनुसार, अब तक 669 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है, जबकि लापता लोगों की तलाश भी की जा रही है।
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण सेना हेलीकॉप्टरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला रही है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है, जबकि परिवार अब भी लापता परिजनों की तलाश में जुटे हैं। एक प्रभावित व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे और बेटी बिदुर कॉलोनी में फंसे हैं। स्वास्थ्य सहायक संजय कुमार यादव के अनुसार, हालात सामान्य नहीं हैं और कई लोग अब भी लापता हैं। सेना और मेडिकल टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं।
VIDEO | Nepal: With roads damaged by the floods, the army is using helicopters to carry out rescue operations and transport survivors to safety.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2026
As dark clouds persist overhead, families continue to desperately search for their missing kin.
Speaking to PTI, one of the affected… pic.twitter.com/LkQeqYY3eB
नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली इलाके में विनाशकारी बाढ़ के बाद ग्रामीण अपने घरों और दुकानों की ओर लौट रहे हैं। तिब्बत की सीमा से सटे इस क्षेत्र में बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। मिट्टी से सनी इमारतों और मलबे के बीच लोग बची हुई जरूरी चीजें तलाशकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। बाढ़ के तेज बहाव ने कई इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे स्थानीय लोगों के सामने भारी नुकसान और मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
#WATCH | Trishuli, Nuwakot District, Nepal | Villagers walked back into Trishuli, Nepal, past mud-caked buildings and rubble, to salvage what they could after a devastating flood tore through an area bordering Tibet.
— ANI (@ANI) August 29, 2026
(Source: Reuters) pic.twitter.com/s5kqeScfMO
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद देवघाट के प्रभावित इलाकों में नेपाली सेना का खोज और बचाव अभियान जारी है। जवान बाढ़ के तेज बहाव में बह गए लोगों की तलाश कर रहे हैं। मिट्टी और मलबे में दबे पीड़ितों को खोजने के लिए राहत दल लगातार अभियान चला रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जारी है।
Devghat, Nepal: Nepali Army personnel conduct search and rescue operations in flood-hit areas, searching for victims swept away by the devastating floods and buried under mud and debris pic.twitter.com/F1mYSrFIiM
— IANS (@ians_india) August 29, 2026
नेपाल के त्रिशूली इलाके में फ्लैश फ्लड के बीच राहत और बचाव अभियान जारी है। नेपाली सेना के एक जवान के अनुसार, 29 अगस्त को शाम 4:45 बजे तक 418 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें 173 महिलाएं और 245 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा 42 चीनी और 8 भारतीय नागरिकों का भी रेस्क्यू किया गया है।
#WATCH | Trishuli, Nepal: On the rescue operations underway during the flash floods in Nepal, an army personnel says, "Today is August 29. Since 16:45 hours, we have recovered 418 Nepalese people; out of which, 173 are female, and 245 are male... Chinese people are 42, and Indian… pic.twitter.com/ZPsHiiZ041
— ANI (@ANI) August 29, 2026
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद जारी राहत और बचाव अभियान में भारत की विशेष मदद का स्वागत किया गया है। नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने बताया कि सुरंग की खुदाई और रेस्क्यू के लिए विशेषज्ञ सहायता मांगी गई है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ लंबे सहयोग और भौगोलिक निकटता को देखते हुए मदद महत्वपूर्ण है। वाग्ले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि फिलहाल जरूरतें पूरी हैं, लेकिन पुनर्निर्माण के लिए बड़े बजट पर अलग चर्चा होगी।
#WATCH | Trishuli, Nepal: On Indian troops carrying out a rescue operation in Nepal, Nepal Finance Minister Dr. Swarnim Wagle says, "I think some specialized assistance with regard to the tunnel excavation and all that, there's some help that has been solicited. Yeah. We need… pic.twitter.com/8FPv9K593k
— ANI (@ANI) August 29, 2026