बच्ची को सीने से चिपकाए हुए मां की लाश...एक घर से मिले 24 शव, रुला देगा नेपाल से आया ये VIDEO

Nepal Flash Flood Update: नेपाल के नुवाकोट में बाढ़ के बाद रेस्क्यू टीम ने तीन मंजिला मकान से 24 शव बरामद किए। एक कमरे में 21 और बाहर 3 शव मिले, इनमें महिला और बच्ची भी शामिल हैं।
Nepal Flash Flood Rescue
नेपाल बाढ़ में रेस्क्यू ऑपरेशनSocial Media
Published on
Updated on

Nepal Flash Flood Rescue: नेपाल में बाढ़ से मची तबाही के बीच नुवाकोट से रेस्क्यू ऑपरेशन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बेत्रावती गांव में बाढ़ की चपेट में आए एक तीन मंजिला मकान से एक साथ 24 शव बरामद हुए हैं। 26 अगस्त को आई भयंकर बाढ़ ने इस इलाके के सभी घरों और बस्तियों को पूरी तरह तबाह कर दिया था।

1 सितंबर को लापता लोगों की तलाश करते हुए रेस्क्यू टीम इस मकान तक पहुंची। तलाशी के दौरान एक ही कमरे से 21 शव मिले, वहीं तीन शव कमरे के बाहर पड़े हुए थे। एस दौरान एक महिला और छोटी बच्ची का शव भी मिला, जो एक-दूसरे को कसकर पकड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक, बाढ़ से बचने के लिए लोग ऊपर पहुंचे थे।

पूरा गांव मलबे में तब्दील

नेपाल के नुवाकोट का बेत्रावती गांव इस भयानक बाढ़ के बाद पूरी तरह से उजड़ गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आए वीडियो में इस इलाके की तबाही साफ दिखाई देती है। बाढ़ के बाद ऐसा मंजर दिख रहै है, जैसे वहां कभी कोई बस्ती थी ही नहीं।

तबाह हो चुके इस इलाके में एक टूटे हुए तीन मंजिला मकान के ऊपर हेलिकॉप्टर मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। रेस्क्यू टीम को उम्मीद थी कि इस घर में शायद कोई जिंदा व्यक्ति फंसा हो, लेकिन अंदर पहुंचने पर टीम को एक साथ 24 शव मिले।

बच्ची को सीने से चिपकाए महिला की लाश

इस दौरान रेस्क्यू टीम को सबसे ज्यादा झकझोरने वाला दृश्य एक महिला और बच्ची के शवों को देखकर लगा। महिला बच्ची को अपनी गोद में इस तरह पकड़ के रखी था, जैसे आखिरी वक्त तक महिला बच्ची को बचाने की कोशिश करती रही हो।

Nepal Flash Flood Rescue
Nepal Flood: बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,127 पहुंची, हजारों अब भी लापता; अमेरिका से पहुंची राहत सामग्री

नुवाकोट के एसपी विपिन रेग्मी ने बताया कि सभी शव छत के ठीक नीचे वाले कमरे में मिले हैं। इस घटना को देखकर पुलिस को लगता है कि बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद लोग ऊपरी मंजिलों की ओर चले गए होंगे। उनको शायद लगा होगा कि ऊपरी मंजिल पर वे सुरक्षित रहेंगे। लेकिन नेपाल की भयंकर बाढ़ से घर की ऊंचाई भी किसी को नहीं बचा सकी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com