-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Mojtaba Khamenei Iran Supreme Leader Hospitalized Critical
Mojtaba Khamenei की मौत की खबर आए तो हैरानी नहीं! अस्पताल में भर्ती होने के बीच इजरायल का बड़ा दावा
- Written By: प्रिया सिंह
Mojtaba Khamenei Critical: इजरायली मीडिया ने दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा ख़ामेनेई की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे वहां हड़कंप मच गया है।

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा ख़ामेनेई (सोर्स- AI जनरेटेड)
Mojtaba Khamenei Hospitalized Alert: इजरायली मीडिया के सूत्रों ने दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा ख़ामेनेई की हालत बहुत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद से ही ईरान के आला स्तरों पर उनके स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता और अफवाहें काफी तेजी से फैल रही हैं।
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी इंटरव्यू में माना कि इस समय सुप्रीम लीडर से सीधे बातचीत करना बहुत कठिन है। उनके काम करने की क्षमता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जिससे सरकार के वरिष्ठ नेतृत्व की स्थिरता और उनकी सेहत को लेकर अटकलें लगातार तेज हो रही हैं।
अस्पताल में भर्ती और शहीद होने की अफवाह
इजरायली टेलीविजन चैनल 14 ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि सुप्रीम लीडर की स्थिति गंभीर है। जेरूसलम पोस्ट के एक सूत्र ने दावा किया कि अगर जल्द ही खामेनेई के शहीद होने की खबर मिलती है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। इस खबर ने ईरान के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह हिला कर रख दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Tariff Sanctions: भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में ऐतिहासिक बिल पास
सऊदी का पैसा, तुर्की के हथियार…पाकिस्तान पर हुआ हमला तो मिलकर करेंगे वार, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
पहले दादा-दादी की हत्या फिर पहुंचा स्कूल…टीचर्स और दोस्तों को भून डाला, 8वीं के छात्र के खूनी खेल का VIDEO
पेंसिल्वेनिया में भारतीय मूल के मकान मालिक पर महिला किरायेदार से Sexual Harassment का आरोप, एक्शन में आई सरकार
पद संभालने के बाद से कभी नहीं आए लाइव
बता दें कि मुजतबा ख़ामेनेई ने 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में अपने पिता के मारे जाने के बाद सुप्रीम लीडर का पद संभाला था। लेकिन पद संभालने के बाद से वे कभी भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और उन्होंने केवल लिखित बयानों के माध्यम से ही देश को संदेश दिए हैं।
शुरुआती सैन्य हमलों में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उन्हें छिपना पड़ा था। खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलों से बचने के लिए वे सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए बिचौलियों के एक बहुत ही धीमे नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति और संदेहास्पद बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Tariff Sanctions: भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में ऐतिहासिक बिल पास
विभिन्न अंतरराष्ट्रीय दावे और ईरान का पक्ष
उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर चल रही अटकलों के बीच, सऊदी समाचार आउटलेट अल-हदाथ ने इजरायली सुरक्षा सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि खामेनेई इस समय ईरान में नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दावा किया था कि सैन्य हमलों के बाद खामेनेई 90% खत्म हो चुके थे।
हालांकि, इसके विपरीत ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने हमेशा उनकी चोटों को बहुत मामूली बताया है। उनका कहना है कि सुप्रीम लीडर पूरी तरह सुरक्षित हैं और वे देश के लिए सभी रणनीतिक फैसले तथा ऑपरेशन से जुड़े निर्देश लगातार दे रहे हैं, लेकिन उनका लाइव सामने न आना संदेह पैदा करता है।
Mojtaba khamenei iran supreme leader hospitalized critical
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mojtaba Khamenei की मौत की खबर आए तो हैरानी नहीं! अस्पताल में भर्ती होने के बीच इजरायल का बड़ा दावा
Aug 08, 2026 | 07:48 AMसंसद के आखिरी 4 दिन क्यों हैं बेहद अहम? परिसीमन, महिला आरक्षण और FCRA बिल पर बढ़ी सियासी हलचल
Aug 08, 2026 | 07:40 AMअसम में बाढ़ राहत सामग्री में धांधली का आरोप, अखिल गोगोई ने की गार्जियन मिनिस्ट बोराह को पद से हटाने की मांग
Aug 08, 2026 | 07:32 AMशॉटगन के सफर की अनकही कहानी में दिखेगा सितारों का जमघट, सलमान-रजनीकांत भी होंगे शामिल
Aug 08, 2026 | 07:29 AMनासिक कुंभ के ठेकों पर राज ठाकरे का वार, बोले- गुजरात के ठेकेदारों को दी जा रही खैरात
Aug 08, 2026 | 07:27 AMTariff Sanctions: भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में ऐतिहासिक बिल पास
Aug 08, 2026 | 07:27 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
Aug 08, 2026 | 06:58 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













