-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Microsoft Outages Crowdstrike Software Glitch Latest Update
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के बग का चला पता, एयरलाइंस-बैंक सर्वर को ठीक होने में अभी वक्त, ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ फिलहाल कायम
- Written By: राहुल गोस्वामी
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी से दुनिया भर के बड़े बड़े देशों की कई सर्विसेज लगभग ठप हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, स्पेन, सिंगापुर, इजरायल, सिंगापुर,ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग समेत कई देशों में माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर की खराबी की वजह से लोग परेशान रहे। बैंकिंग और कई कार्पोरेट कंपनियों का कामकाज भी रोकना पड़ा है।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: जहां बीते शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट से संबंधित थर्ड पार्टी ‘क्राउडस्ट्राइक’ के सॉफ्टवेयर ‘अपडेट’ के चलते विंडोज संचालित उपकरणों के प्रभावित होने से शुक्रवार को भारत सहित दुनियाभर में प्रौद्योगिकी संबंधी व्यवधान का सामना करना पड़ा है। वहीं इस व्यवधान से विमानन, मीडिया एवं वित्तीय सेवाएं प्रभावित हुईं तथा कई अन्य कंपनियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। साइबर सुरक्षा कंपनी ‘क्राउडस्ट्राइक’ के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि इस समस्या की वजह से कोई सुरक्षा गड़बड़ी या साइबर हमला नहीं है।
इस बाबत सिविल एविएशन एक्सपर्ट भी साइबर टेरर की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ऐसी संभावना से इनकार कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट की टीम के साथ इस समय पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर इस तकनीकी समस्या का समाधान तलाशने के लिए जी जान जुटे हैं। लेकिन फिलहाल कहा जा रहा है कि, पूरी तरह से सर्वर दुरुस्त होने में अभी और समय लग रहा है।
मामले पर वैश्विक साइबर सुरक्षा कंपनी ‘क्राउडस्ट्राइक’ ने कहा कि उसने अपने सॉफ़्टवेयर में दिक्कत की पहचान की है और इसे हल करने के लिए काम कर रही है। दरअसल क्राउडस्ट्राइक माइक्रोसॉफ्ट को उसके विंडोज डिवाइस के लिए एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर प्रदान करता है। इसको लेकर CBS न्यूज़ को एक बयान में Microsoft ने कहा कि, “क्राउडस्ट्राइक अपडेट के चलते वैश्विक स्तर पर कई IT सिस्टम बंद हो गए हैं। ”
सम्बंधित ख़बरें
AI खा जाएगा सबकी नौकरियां? ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बताया क्यों दुनिया में सबसे आगे निकलेगा भारत
छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
इस घटना पर क्राउडस्ट्राइक के CEO जॉर्ज कर्ट्ज़ ने कहा कि समस्या की पहचान हो गई है और समाधान भी जल्द से जल्द खोजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि “यह कोई सुरक्षा से संबंधित घटना या साइबर हमला नहीं है। समस्या की पहचान कर ली गई है, उसे अलग कर दिया गया है और उसका समाधान कर दिया गया है। ”
माइक्रोसॉफ्ट ने भी इस वैश्विक IT आउटेज पर एक अपडेट साझा किया और पुष्टि की है कि उसके 365 ऐप्स और सेवाओं के आउटेज के मूल कारण को ठीक कर दिया गया है। किन साइबर सुरक्षा आउटेज की वजह से अभी भी कुछ ग्राहक प्रभावित हैं। हालांकी क्राउडस्ट्राइक द्वारा समस्या का निदान किए जाने के बाद भी, इससे उत्पन्न होने वाली कुछ समस्याओं को हल करने में समय लग सकता है।
यहां पढ़ें – हिंसक प्रदर्शनों से जल रहा बांग्लादेश, 105 मौतें और 2500 लोग घायल, राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा
IT आउटेज के इस संकट से भारत में एयरलाइन परिचालन बाधित हुआ, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए। कई एयरलाइन कंपनियों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि वे मैनुअल ढंग से चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया का पालन कर रही हैं। उन्होंने तकनीकी समस्याओं के कारण देरी होने की जानकारी दी। इस संकट से भारतीय बैंक और भुगतान प्रणाली अप्रभावित रहे। हालांकि इस संकट से दुनिया भर में वित्तीय सेवा कंपनियां प्रभावित हुईं।
देखा जाए तो माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में टेक्निकल प्रॉब्लम आने के बाद से पूरी दुनिया में मानों हड़कंप मच गया और कई देशों में सर्वर की वजह से एयरलाइंस ठप हो गईं। वहीं टीवी प्रसारण भी रुक गया, स्टॉक मार्केट ठप हो गया, बैंकिंग और कई कार्पोरेट कंपनियों का कामकाज भी रोकना पड़ा है।
Microsoft outages crowdstrike software glitch latest update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














