PM Modi से नेपाल के नए PM की मुलाकात, चीन-पाकिस्तान क्यों परेशान? Balen Shah India Visit

नेपाल के पीएम भारत दौरे पर हैं। इस बीच पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे, ये मुलाकात कई मायनों में बेहद अहम है।

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत पहुंच चुके हैं, वो पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे इस बीच अब पूरी दुनिया की नजर दिल्ली पर है। आपको बता दे कि ये मुलाकात कई मायनों में बेहद अहम है। क्योंकि एक तरफ भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्ते हैं, तो दूसरी तरफ पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव भी देखने को मिला।

अब बालेन शाह की भारत यात्रा के दौरान बिजली, व्यापार, रेल कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों पर बातचीत होनी है। अयोध्या से जनकपुर के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी है। रक्सौल से काठमांडू तक रेल कनेक्टिविटी की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इस बीच नेपाल भारत से बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक मदद भी चाहता है।

लेकिन इस बीच बड़ा सवाल ये है कि क्या पीएम मोदी और नेपाल पीएम बालेन शाह की मुलाकात से दोनों देशों के रिश्तों में नई गर्मजोशी आएगी? क्या लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा का सीमा विवाद भी बातचीत की मेज तक पहुंचेगा? और नेपाल की नई सरकार भारत और चीन के बीच अपना संतुलन कैसे बनाएगी? देखें पूरा वीडियो

संबंधित खबरें

No stories found.