- Hindi News »
- World »
- Mauritius Announced Honour Pm Modi With Grand Commander Order Star And Key Of Indian Ocean
PM मोदी को मॉरीशस में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय
- Written By: मनोज आर्या
PM Modi: पीएम मोदी मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति को कई चीजें भेंट की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो - सोशल मीडिया
पोर्ट लुईस: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ देने की घोषणा की। पीएम मोदी मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रामगुलाम ने पोर्ट लुईस में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में ये घोषणा की।
बता दें कि फिलहाल पीएम मोदी मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति को कई चीजें भेंट की है, जिसमें महाकुंभ से संगम का जल और सुपर फूड मखाना भी शामिल है। इसके अलावा पीएम ने गोखुल की पत्नी वृंदा गोखुल को बनारसी सिल्क की साड़ी भी भेंट की है।
मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मोदी
प्रधानमंत्री बुधवार को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी समारोह में भाग लेगी। प्रधानमंत्री मोदी भारत द्वारा वित्तपोषित 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वह द्वीप राष्ट्र में लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से नई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
मॉरीशस के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी
मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। वे भारत और भारतीय संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मुझे आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।
एक अन्य ट्वीट में पीएम ने कहा, ये सराहनीय है कि मॉरीशस के स्टेट हाउस में आयुर्वेदिक गार्डन बनाया गया है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मॉरीशस में आयुर्वेद की लोकप्रियता बढ़ रही है। राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल और मैं आयुर्वेदिक गार्डन गए, जिससे मुझे इसे प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
10 साल बाद पीएम मोदी का मॉरीशस दौरा
बता दें कि पीएम मोदी 10 साल बाद मॉरीशस के दौरे पर पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने मार्च 2015 मार्च में मॉरीशस का दौरा किया था। उस वक्त भी पीएम मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए थे। मॉरीशस और भारत का पुराना रिश्ता रहा है। यहां की कुल आबादी का लगभग 70 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं।
Mauritius announced honour pm modi with grand commander order star and key of indian ocean
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
May 26, 2026 | 05:11 PM28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
May 26, 2026 | 05:10 PMकान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
May 26, 2026 | 05:07 PMStyling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
May 26, 2026 | 05:06 PM16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
May 26, 2026 | 05:00 PMऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
May 26, 2026 | 04:59 PM‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
May 26, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














