फिलीपींस में रूसी दूतावास में लगी भीषण आग, घंटों बाद पाया गया काबू

Massive fire at Russian embassy in Philippines, controlled after several hours
Photo:Twitter
Published on
Updated on

मनीला: फिलीपींस (Philippines) की राजधानी स्थित रूसी दूतावास (Russian Embassy) में शुक्रवार रात भीषण आग (Fire) लग गई। बहरहाल, राहत एवं बचावकर्मियों ने दूतावास परिसर से कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस संबंध में फिलीपींस के अग्नि सुरक्षा ब्यूरो ने शनिवार को कहा कि एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर घंटों बाद काबू पाया जा सका।

उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आग दूतावास की दूसरी मंजिल से शुरू हुई और इस घटना में 20 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com