भूकंप के झटकों से फिर दहला तुर्की, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता

earthquake
Representative Photo
Published on
Updated on

नई दिल्ली: तुर्किये में शनिवार को एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC)  के मुताबिक, मध्य तुर्किये क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है। यह भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।

44,000 से ज्यादा की मौत

 उल्लेखनीय है कि, तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। अब तक 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में अकेले 44,000 से ज्यादा लोगों को जान गवानी पड़ी है। डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया था कि, भूकंप के कारण तुर्की में शुक्रवार रात तक मरने वालों की संख्या 44,218 हो गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com