इस साल नहीं दिखेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को दर्शाने वाला प्रकाश पुंज

Lights tribute showing World Trade Center will not be seen this year
File
Updated on

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क सिटी (New York City) में 9/11 हमले (9/11 Attacks) के पीड़ितों की याद में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Centre) का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रकाश का दोहरा पुंज कोरोना वायरस (Corona Virus) संकट के चलते इस साल आकाश में नहीं नजर आएगा।

‘नेशनल सितंबर 11 मेमोरियल एंड म्यूजियम' (National September 11 Memorial and Museum) के प्रवक्ता माइकल फ्रेजियर ने कहा कि आयोजकों को प्रकाश पुंज की प्रणाली लगाने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य के खतरे की चिंता है। फ्रेजियर ने एक बयान में कहा, ‘‘अफसोस है कि इस साल श्रद्धांजलि के रूप में चमकने वाला दुनिया का प्यार ट्विन (दोहरा) प्रकाश पुंज इस साल निचले मैनहैट्टन में नहीं चमकेगा।‘'

उन्होंने बताया कि इसकी जगह संगठन वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है जिसमें मैनहट्टन में इमारतों में नीले रंग की रोशनी बिखेरी जाएगी। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com