-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Know About Belt And Road Initiative In China
‘बेल्ट एंड रोड’ से दुनिया भर में दबदबा कायम करना चाह रहा चीन, इसीलिए कई नेता कर रहे चीन का दौरा
- Written By: विजय कुमार तिवारी

बीजिंग : उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेता चीन की ‘बेल्ट एंड रोड’ (Belt and Road) पहल के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक बैठक में भाग लेने के लिए बीजिंग पहुंच रहे हैं। इसमें इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद (Prime Minister of Ethiopia Abi Ahmed) सोमवार को बीजिंग पहुंचे। उनसे पहले चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक (Chile’s President Gabriel Boric) और हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन (Hungarian Prime Minister Viktor Orban) रविवार रात यहां पहुंच चुके हैं।
यह पहल चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अहम नीति है। इसके तहत चीनी कंपनियों ने व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में बंदरगाहों, सड़कों, रेलवे संबंधी सुविधाओं एवं बिजली संयंत्रों का निर्माण किया है, लेकिन इन परियोजनाओं के लिए चीन द्वारा दी गई ऋण की बड़ी रकम के कारण कुछ गरीब देश भारी कर्ज में डूब गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
11 साल बाद सेशेल्स जाएंगे PM मोदी, 27 से 29 जून तक रहेंगे, अफ्रीका के छोटे देश से कैसे फेल होगा चीन का प्लान?
अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया और पश्चिम एशिया के अन्य नेता ‘बेल्ट एंड रोड फोरम’ में भाग लेंगे। इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रतिनिधियों के भाग लेने की भी संभावना है।
अगर देखा जाए तो वर्तमान में विश्व की लगभग सभी अर्थव्यवस्थाएँ ‘बंद अर्थव्यवस्था’ की अवधारणा से आगे बढ़कर लॉकडाउन की स्थिति में जाने लगी हैं। इन अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव परियोजना (Belt and Road’ initiative- BRI) को खासी तवज्जो दी जा रही है। बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव चीन की एक ऐसा महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसमें विश्व के कई राष्ट्रों ने अपनी सहभागिता निभायी है।
आखिर क्या है BRI परियोजना
BRI परियोजना की परिकल्पना वर्ष 2013 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की थी। जिसका उद्देश्य दुनिया भर में अपना दबदबा कायम करना है। हालाँकि, चीन इस बात से इनकार करता रहा है। इसके लिए वर्ष 2016 से वन बेल्ट वन रोड परियोजना को बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के नाम से जाना जाता है, जिसके जरिए BRI एशिया, यूरोप तथा अफ्रीका के बीच भूमि और समुद्र क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिये चीन द्वारा संचालित परियोजनाओं की एक लंबी चौड़ी योजना बनायी गयी है। BRI को ‘सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट’ और 21वीं सदी की सामुद्रिक सिल्क रोड के रूप में पारिभाषित किया जाता रहा है।
Know about belt and road initiative in china
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का बढ़ा क्रेज: 50 सीटों के लिए 350 आवेदन, चयन प्रक्रिया शुरू
Jul 02, 2026 | 03:28 PMतमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














