किंग चार्ल्स को करना होगा 'इंतजार', अगले साल 6 मई को होगी ताजपोशी

King-Charles-III
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. ब्रिटेन (Britain) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, किंग चार्ल्स III (King Charles III) की ताजपोशी अब अगले साल होगी। इसके लिए 6 मई 2023 की तारीख भी तय हो गई है। साथ ही इसका शाही समारोह वेस्टमिंस्टर एबे में आयोजित होगा। 

बकिंघम पैलेस ने आज इसकी बाकायदा जानकारी दी है। वहीं रॉयल फैमिली की ओर से किए ट्वीट में कहा गया कि, "किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक शनिवार 6 मई 2023 को वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा।"

यह भी जानकारी मिली है कि, इस खास समारोह में किंग चार्ल्स III के साथ द क्वीन कंसोर्ट यानी उनकी पत्नी कैमिला की भी ताजपोशी होगी। पता हो कि, इसके पहले अपनी ताजपोशीके लिए दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ को भी करीब 16 महीने इंतजार करना पड़ा था। दरअसल फरवरी 1952 में पिता के निधन के बाद वो क्वीन बनी थीं, लेकिन जून 1953 में उनकी आधिकारिक ताजपोशी हुई थी।

विदित हो कि, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बीते 8 सितंबर को निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शाही हस्ती हैं। वह 70 साल शासन के शीर्ष पर रहीं थीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com