

JD Vance Indian Wife Pakistan Statement: स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में रविवार को ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच संघर्ष विराम को लेकर बैठक की जा रही है। ईरानी अधिकारियों से बातचीत के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मजाक-मजाक में कुछ कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।
वेंस ने कहा है कि मेरी जिंदगी में दो बहुत-बहुत खास लोग हैं। एक भारतीय और एक पाकिस्तानी। भारतीय मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं। साथ ही उन्होंने ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता के लिए पाकिस्तानी नेतृत्व की तारीफ भी की है।
जेडी वेंस ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति के करीबी दोस्त हैं, मेरे भी करीबी दोस्त हैं। उनकी लीडरशिप और बहुत सावधानी से की गई कुशल बातचीत की वजह से ही हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। साथ ही, पाकिस्तान में उनके फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का भी जिक्र करना चाहूंगा।
पाकिस्तान दौरे की चर्चा करते हुए वेंस ने बताया कि जब फील्ड मार्शल मुनीर ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री के साथ हमारा स्वागत किया था, तब मैंने मजाक में कहा था कि मेरी जिंदगी में दो बहुत-बहुत महत्वपूर्ण लोग हैं - एक भारतीय और एक पाकिस्तानी। भारतीय मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं। और शायद पिछले तीन महीनों में मैंने किसी और के मुकाबले फील्ड मार्शल मुनीर से ज्यादा बात की है।
बातचीत के दौरान जेडी वेंस ने पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तारीफ करते हुए उन्हें महान करार दिया। वेंस ने बताया कि उनकी समझदारी और नेतृत्व के बिना मैं यहां नहीं होता। वे बेशक एक महान सैन्य नेता हैं। आगे वेंस ने बताया कि मुझे लगता है कि उन्होंने खुद को एक महान राजनयिक के तौर पर भी साबित किया है। और बेशक वे अमेरिका के अद्भुत दोस्त हैं और हमें इस मुकाम तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।